फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटख धूप के बाद मौसम ने बदला रंग, शीतलहर से लौटी ठंड, पश्चिमी यूपी में कई जगह बूंदाबांदी

Mon, 06 Jan 2020 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
rain in meerut - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हाड़ कंपाती ठंड का कहर जारी है। मौसम में दिन प्रतिदिन बदलाव हो रहा है। नए साल के शुरुआती चार दिन चटख धूप ने लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत दी, लेकिन रविवार दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। 

सोमवार सुबह जहां कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई वहीं कई जगह शीतलहर के कारण मौसम और सर्द हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे मेरठ समेत एनसीआर क्षेत्र में तेज बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
rain, rain in meerut, weather - फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। सूरज को बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया। तेज हवा चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ और तेज होगा, जिस कारण 6 से 9 जनवरी तक मौसम में ठंडक बनी रहेगी। 8 जनवरी को उत्तर प्रदेश समेत मैदानी भागों में बारिश हो सकती है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
rain in meerut - फोटो : अमर उजाला
बागपत में भी तीन दिन की धूप के बाद मौसम ने रविवार को एक बार फिर से करवट बदल ली है। सुबह को घना कोहरा और शाम को बादल छाने से ठंडक बढ़ गई। बारिश की आशंका से किसानों को गेहूं अभी बोई गई फसल की चिंता सताने लगी है।

कई दिन तक कोहरे के प्रकोप के बाद तीन दिन से धूप निकल रही थी। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली थी। सुबह से ही धूप निकलने से अलाव जलने भी कम हो गए थे। लेकिन रविवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट बदलनी शुरू कर दी है। सोमवार को सुबह को घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से सुबह को बहुत ठिठुरन रही।

4 of 7
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में कई दिनों से मौसम को लेकर जताई जा रही आशंका रविवार को सच साबित हुई। मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर तक खिली धूप का आनंद ले रहे लोग अचानक छाए बादलों और ठंडी हवा से ठिठुर गए।

दो तीन से तापमान स्थिर है, लेकिन कम होने के कारण ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग बारिश होने की संभावना जता रहा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 19.5 तथा न्यूनतम 04 डिग्री रिकार्ड किया गया। दो दिन से तापमान इतना ही बना हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 7
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में आठ जनवरी तक का अवकाश 
जिले के सभी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक आठ जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है। बीएसए राम सागरपति त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

6 of 7
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में रविवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। सुबह से निकली धूप दोपहर को और तेज हो गई, तो गर्म मौसम का अहसास हुआ। लेकिन दोपहर बाद अचानक सर्द हवाएं चलने लगीं। आसमान पर बादल छा गए और मौसम बेहद ठंडा हो गया। शाम होते-होते ठिठुरन और बढ़ गई। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह हवा की गति 11 मीटर प्रति सेकेंड रही, जबकि शाम होने तक 22 मीटर प्रति सेकंड पहुंच गई। शामली में पिछले छह दिन से लगातार धूप निकलने के बाद रविवार दोपहर को मौसम का मिजाज बदल गया।

शामली में सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक धूप निकली, दोपहर बाद आकाश में बादल छाए जाने के बाद मौसम ठंडा हो गया। पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान स्थिर हो गया। रात के तापमान में तीन से लेकर चार डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को दिन का तापमान 18 डिग्री और 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें