सरसों की फसल
- फोटो : अमर उजाला
बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। गुरुवार रात हुई तेज बारिश के कारण पक कर तैयार हुई सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होगा। इसके अलावा गेहूं की अगेती फसल को भी नुकसान होगा।
जिन किसानों ने गेहूं के खेत की सिंचाई कर दी थी, उन खेतों में गेहूं की फसल के गिरने का खतरा है। तेज बारिश के कारण गन्ना तौल केंद्रों में भी जलभराव के हालात बन गए। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है।