फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather update: लाॅकडाउन के बीच प्रदूषण स्तर घटा, स्वच्छ हुई पवन, कल-कल बह रहा जल, इस जिले से साफ दिख रहीं बर्फीली पहाड़ियां

Tue, 07 Apr 2020 04:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
weather - फोटो : amar ujala
पिछले दो सप्ताह से देश भर में लाॅकडाउन चल रहा है। वहीं इस दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या शून्य के बराबर हो गई है। ऐसे में नीले आसमान की और नजर जाती है तो लगता है कि पुराने दिन लौट आए हैं। मेरठ सहारनपुर, बिजनौर सहित सभी जिलों में प्रदूषण का स्तर लगातार घट रहा है। वहीं हवा भी एकदम साफ हो गई है। आगे तस्वीरों में देखें कहां कैसा है मौसम का नजारा-

 
विज्ञापन

2 of 6
मौसम मेरठ - फोटो : amar ujala
मेरठ में वाहनों की संख्या घटने के बाद प्रदूषण काफी कम हुआ है। शहर में जहां आम दिनों में लाखों की संख्या में वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं वहीं लाॅकडाउन की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस कारण से प्रदुषण में काफी कमी आई है और हवा साफ हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 6
मौसम मेरठ - फोटो : amar ujala
मेरठ देहात में मौसम साफ होने के साथ ही आसमान में बादल छाए दिखाई दे रहे हैं। सरधना, फलावदा समेत देहात के अन्य क्षेत्रों में भी सड़कों पर वाहन न चलने से प्रदूषण का स्तर घटा है। एक ओर जहां आसमान एकदम नीला दिखाई पड़ रहा है, वहीं गंगनहर में पानी भी बिल्कुल साफ बह रहा है।



 

4 of 6
weather meerut - फोटो : amar ujala
बागपत में लॉक डाउन के बाद से प्रदूषण का स्तर लगातार घटा है। एक्यूआई ढाई सौ से अब 105 पर है। फैक्ट्रियां बंद होने और वाहन नहीं चलने के कारण हवा का स्तर सुधर रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
weather - फोटो : अमर उजाला।
सहारनपुर की आबोहवा की बात करें तो यहां भी हवा एकदम शुद्ध हो गई है। हालांकि सुबह शाम चलने वाली हवा ठंडक भरी है। वायु का मानक संतोषजनक है। वहीं आसमान बिल्कुल साफ नजर आ रहा है। एयर क्वालिटी इंडिस्क्स 80 के करीब है। जो बीते कल के मुकाबले काफी कम हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
weather - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक आसमान साफ था। इसके बाद बादल घिर आए हैं। धूप गायब है। तेज हवा और बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं लाॅकडाउन के बीच प्रदूषण कम होने से एयर क्वालिटी इंडेक्स पर भी फर्क पड़ा है। इस समय जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स 112 है। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के कुछ इलाकों से शिवालिक की बर्फीली पहाड़ियां भी साफ नजर आने लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें