बारिश से धान की फसल बर्बाद
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. सतेंद्र के अनुसार बहुत से किसानों की फसल कटकर सूखने के लिए खेतों में पड़ी थी, जो बारिश के कारण नष्ट हो गई। आलू की अगेती फसल को 10 प्रतिशत नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने मटर की अगेती बुवाई की थी, वह बीज बारिश के चलते खराब हो गया। अगस्त में बोई गई गाजर की फसल को 40 प्रतिशत नुकसान हुआ है। गोभी, पालक, मैथी में 30 से 35 प्रतिशत नुकसान हुआ है। गन्ने व फूलों की खेती भी प्रभावित हुई है।