फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बदलते रंग: बारिश, कोहरा तो कभी पाला, दिन में शीतलहर, कड़कती सर्दी ने मार ही डाला

Tue, 21 Jan 2020 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते पश्चिम यूपी में मौसम के पल पल बदलते रंग देखने को मिल रहे हैं। पिछले दिनों जहां खूब बारिश हुई तो वहीं रात में पाला और सुबह होते ही शहर कोहरे की चपेट में आ जाते हैं। यही नहीं दिन में चल रही शीतलहर से लोग ठिठुर रहे हैं। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे पल पल रंग बदल रहा है मौसम -
विज्ञापन

2 of 6
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
 एक माह से कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही बर्फबारी से पश्चिमी यूपी में कई दिन से गलन बनी हुई है। दोपहर में धूप निकलती भी है तो बेअसर हो रही है। तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट के विभिन्न जिलों में मंगलवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इस कारण भारी ठिठुरन बनी रही। हवा के साथ ठिठुरन बढ़ रही है। दोपहर तक भी सूरज नहीं निकला और लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। दिन में फिर से ठंडी हवा चली। इससे ठंड में और इजाफा हो गया।

4 of 6
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
जनवरी आधे से अधिक बीत चुकी है। कड़ाके की ठंड कम नहीं हो रही है। सोमवार को हवा 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चली। दिन का तापमान 15.8 डिग्री पहुंच गया। दिन में धूप के बावजूद लोगों को कंपकंपी छूटती रही। 

न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 92 व न्यूनतम 74 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को सुबह हल्की बारिश हुई। इससे ठंड के तेवर और तीखे हो गए। 
विज्ञापन

5 of 6
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मौसम खराब होने से प्रदूषण भी बढ़ रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 192 से बढ़कर 218 पर पहुंच गया है। उधर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बागपत में भी सुबह से ही घना कोहरा छा गया। साथ ही सर्द हवाओं का सितम जारी है। इस कारण सड़कों पर चलने से लेकर ट्रेनों और बसों में सफर करने में भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अगले दो दिन में ठिठुरन बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
अभी शीतलहर का असर बना रहेगा। दिन का तापमान स्थिर रहेगा और सुबह के समय कोहरा भी रहेगा। दिन में धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है। 48 घंटे तक  अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। दिन का तापमान 15-17 डिग्री के आसपास रहेगा, बुधवार को धूप अच्छी खिलेगी। -डा. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें