फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गैंगस्टर ढेर: पांच माह पहले आया था समयदीन, एनकाउंटर के डर से वापस भागा; हिस्ट्रीशीटर की क्राइम कुंडली

Wed, 10 Dec 2025 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली के थानाभवन व बाबरी पुलिस के साथ भैंसानी के जंगल में बंद पड़े ईंट भट्ठे पर हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अंतरराज्यीय बदमाश समयदीन उर्फ सामा मारा गया। समयदीन मुकीम काला और नफीस गैंग का सदस्य था। 
विज्ञापन
1 of 10
मुठभेड़ में आरोपी ढेर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली के थाना भवन और बाबरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश समयदीन मारा गया। मृतक की बहन फिरदौस ने बताया कि समयदीन अंतिम बार पांच माह पूर्व कांधला आया था। फिरदौस ने बताया कि समयदीन दो वर्षों तक जेल में बंद रहा था। 

जेल से छूटने के बाद जब वह कांधला आया तो पुलिस को पता चलते ही उसका पीछा किया गया। समयदीन एनकाउंटर के डर से कस्बे से कर्नाटक लौट गया था।समयदीन का परिवार पहले नगर के मोहल्ला रायजादगान में जोगियों वाली मस्जिद के पास रहता था। उसके पिता मेहरदीन ने उसे अपराध की दुनिया से बचाने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन

2 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगातार शिकायतों के बाद पिता ने लगभग 13 वर्ष पूर्व अपने परिवार से समयदीन को बेदखल कर दिया। इसके बाद उसने नई बस्ती मुस्तफाबाद, कांधला देहात में अपना आशियाना बनाया। पुलिस की लगातार दबिश और धरपकड़ के कारण समयदीन ने कैराना, मौहल्ला तालाब वाला में शिफ्ट होकर कर्नाटक में बसने का निर्णय लिया, जहां वह कपड़ों की फेरी करके अपना और परिवार का गुजारा कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 10
अस्पताल में पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कस्बे में की थी लाखों की लूट
समयदीन की आपराधिक गतिविधियों में सबसे चर्चित घटना एक दशक पहले हुई थी। नगर के मोहल्ला राजयादगान में उसने मदन वर्मा सुनार के घर शादी का कार्ड देने के बहाने घर का गेट खुलवाया, पत्नी को बंधक बनाया और लाखों रुपये की लूट की। बाद में केस में उसका नाम उजागर होने पर कैराना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

4 of 10
समयदीन का गमगीन परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समयदीन के पिता का निधन कई समय पहले हो चुका था। उसके तीन बेटे आसिफ, आदिल और हासिम हैं। कुल नौ भाई-बहन में समयदीन दूसरे नंबर पर था। उसकी मां शबीना, भाई फारुख, साबिर और हफीजी इदरीश तथा पांच बहनें हैं, सभी अपने परिवार के साथ अपना जीवन यापन कर रहे हैं। मुठभेड़ के बाद समयदीन के घर पर परिचितों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ था। 
 
विज्ञापन

5 of 10
समयदीन की फाइल फोटो और अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीन ढेर
शामली के थानाभवन व बाबरी पुलिस के साथ भैंसानी के जंगल में बंद पड़े ईंट भट्ठे पर हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अंतरराज्यीय बदमाश समयदीन उर्फ सामा मारा गया। समयदीन मुकीम काला और नफीस गैंग का सदस्य था। इसके अलावा झिंझाना में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के दो और कैराना पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोकशी का एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन

6 of 10
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लूट, डकैती व चोरी के 29 मुकदमे
सोमवार देर रात भैंसानी के बंद पड़े भट्ठे पर हुई मुठभेड़ में मारा गया समयदीन उर्फ सामा निवासी रायजादगान कांधला हाल पता जनता काॅलोनी ऊरुकेरे जनपद तुमकुर कर्नाटक है। वह कांधला थाने पर हिस्ट्रीशीटर था। उस पर जनपद शामली, सहारनपुर, कर्नाटक, तेलंगाना व जयपुर राजस्थान में लूट, डकैती व चोरी के 29 मुकदमे दर्ज थे। 

 
विज्ञापन

7 of 10
समयदीन की फाइल फोटो और गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोली लगने से सिपाही घायल
वह शामली, तेलंगाना और कर्नाटक से सात मामलों में वांछित चल रहा था। बदमाश के कब्जे से नौ एमएम व 32 बोर की एक-एक पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद हुए। मुठभेड़ के दौरान आरक्षी अनुज यादव गोली लगने से घायल हुए, जबकि बाबरी थाना प्रभारी राहुल सिसौदिया की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी, जिसमें वे बच गए।

8 of 10
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि करीब 10 दिन से डायल 112 पर जनपद शामली में सहारनपुर बॉर्डर से लगे थानाक्षेत्रों में बदमाशों के देखे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। सोमवार देर रात को बाबरी थाना प्रभारी को जानकारी मिली कि बदमाशों का गिरोह थाना थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में बंद पड़े ईंट भट्ठे में इकट्ठा होकर आग ताप रहे हैं, जो आसपास के किसी गांव में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले हैं।
 

9 of 10
मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक और बाबरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी कर आत्मसमर्पण करने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में समयदीन उर्फ सामा घायल हो गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश से बरामद आधार कार्ड जनपद तुमकुर कर्नाटक का पाया गया।
 
विज्ञापन

10 of 10
समयदीन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी का कहना है कि जनपद तुमकुर कर्नाटक से वांछित होने के बाद बदमाश समयदीन वर्तमान में जाखल जनपद कैथल हरियाणा में किसी महिला के साथ रह रहा था। बदमाश के पांच अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें