मेरठ में केशव हत्याकांड के हत्या आरोपी जीजा अंश पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने बेटे से मिलने नहीं दिया। इसलिए साले को मार दिया। अंश की पत्नी ने चार दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था।
यूपी के मेरठ के वेस्ट एंड रोड निवासी केशव (25) की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी अंश (केशव का बहनोई) और उसके दोस्त आयुष को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। तीन आरोपी हर्ष, छोटू और अभिषेक उर्फ छोटू फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम दबिश दे रही है।
सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि अंश की पत्नी टीना ने चार दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। अंश उससे मिलने का प्रयास कर रहा था लेकिन केशव बीच में बाधा बना था। पत्नी ने भी बेटे का चेहरा दिखाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
2 of 15
युवक की हत्या के बाद रात में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार रात को अंश की केशव से फोन पर बहस हो गई थी। इसके बाद अंश ने केशव को वेस्ट एंड रोड पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। सीओ ने बताया कि साक्ष्य कोर्ट में पेश करने के लिए वेस्ट एंड रोड की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
3 of 15
युवक की हत्या के बाद रात में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही जो कॉल पर धमकी दी है उसकी रिकार्डिंग और कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। अन्य जो भी इस मामले में शामिल है उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
4 of 15
युवक की हत्या के आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर लगाने की भी मांग
मृतक केशव के परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर लगाने की मांग की है। केशव के पिता राधेश्याम मेरठ विकास प्राधिकरण में कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अंश ने पहले उनकी बेटी का उत्पीड़न किया और अब बेटे की हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 15
केशव हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सभी आरोपियों के खिलाफ भी गैंगस्टर के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। अंश के परिजनों की भूमिका की जांच की मांग भी परिजनों ने की है। परिजनों ने बताया कि अंश और केशव के बीच कई बार विवाद हो चुका था। जनवरी से दोनों के बीच तल्खी चली आ रही थी। अंश पहले भी कई बार केशव को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।
'मां का दूध पिया है तो घर से बाहर आ जा...'
पुलिस की जांच में सामने आया कि अंश ने केशव को कॉल किया। इसे दो बार केशव ने काट दिया। तीसरी बार कॉल केशव ने रिसीव कर ली। कॉल पर अंश ने कहा कि मां का दूध पिया है तो घर से बाहर आ जा। इसके बाद केशव जोर-जोर से बात करने लगा।
विज्ञापन
7 of 15
युवक की हत्या के बाद रात में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अचानक वह घर से बाहर निकला तो उसकी मां सोनू पीछे-पीछे चल दी। दोनों के बीच करीब 10 मीटर का फासला था। बाहर अंश और पीयूष स्कूटी लेकर खड़े थे। केशव जैसे ही उनकी स्कूटी के पास पहुंचा तमंचा निकालकर उन्होंने केशव के सीने में गोली मार दी।
8 of 15
युवक की हत्या के बाद विलाप करती मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ में जीजा ने साले को घर से बाहर बुलाकर की हत्या
यूपी के मेरठ के वेस्ट एंड रोड निवासी राधेश्याम सोनकर के बेटे केशव (25) की बृहस्पतिवार देर रात उसके बहनोई ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने जिस समय केशव के सीने से तमंचा सटाकर गोली मारी उस समय केशव की मां भी वहां खड़ी थीं। केशव एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र था। बहन टीना के मायके में रहने के कारण उसका अपने बहनोई अंश से विवाद चल रहा था और पहले कहासुनी भी हो चुकी थी।
9 of 15
युवक की हत्या के बाद रात में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केशव के पिता राधेश्याम ने अपने दामाद अंश उसके चार दोस्तों के नामजद और सात-आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी अंश और उसके दोस्त आयुष को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तमंचा और स्कूटी बरामद हुई है।
10 of 15
युवक की हत्या के बाद रात में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के पिता मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारी राधेश्याम सोनकर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12.40 बजे केशव अपने मकान पर था। इसी दौरान उसके बहनोई अंश ने फोन करके उसे घर से बाहर वेस्ट एंड रोड पर बुलाया। जैसे ही वह घर के बाहर आया तो उसके सीने में गोली मार दी। इसके बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग गए।
11 of 15
युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इकलौता बेटा था एलएलबी का छात्र केशव, बहन ने की थी कोर्ट मैरिज
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि केशव राधेश्याम सोनकर का इकलौता बेटा था। छोटी बेटी टीना ने जनवरी 2025 में अंश के साथ कोर्ट मैरिज की थी। बाद में दोनों के बीच मनमुटाव होने पर टीना अपने घर आ गई थी। वह काफी समय से मायके में ही रह रही है।
12 of 15
केशव हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी बात पर केशव और अंश में भी कहासुनी होती थी। आरोप है कि इसी विवाद में केशव की हत्या की गई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गईं हैं। मुख्य आरोपी अंश और उसके दोस्त आयुष को गिरफ्तार कर लिया है बाकी आरपियों की तलाश की जा रही है। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए है। मृतक के मोबाइल फोन से भी कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
13 of 15
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कोर्ट मैरिज के बाद अंश ने बदल लिया था मकान
मेरठ विकास प्राधिकरण में कर्मचारी राधेश्याम सोनकर का बड़ा बेटा केशव था। इसके बाद दो बेटी भावना और टीना है। अंश का परिवार भी पड़ोस में रहता था। सीओ नवीना शुक्ला के अनुसार जनवरी में टीना घर से जेवरात व नकदी लेकर अंश के साथ चली गई थी। टीना के परिजनों ने अंश के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
14 of 15
केशव का फाइल फोटो व मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बाद में टीना और अंश ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। टीना ने कोर्ट में अंश के पक्ष में बयान दिए। पुलिस ने केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। दोनों की जाति अलग है। परिजनों ने विरोध किया तो अंश और उसके परिजन रोहटा रोड पर फाजलपुर में रहने लगे थे।
केशव हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
केशव की हत्या के बाद आक्रोशित परिजन रोहटा रोड स्थित फाजलपुर में अंश के घर पहुंच गए और तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने बाइक को भी तोड़ दिया। आगजनी की कोशिश भी की। ग्रामीणों ने भी परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। कंकरखेड़ा और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।