फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुख्यात बद्दो से है विनय त्यागी का कनेक्शन...मेरठ के दोहरे हत्याकांड में भी नाम; गैंगस्टर की क्राइम कुंडली

Thu, 25 Dec 2025 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी के दोहरे हत्याकांड में नामजद विनय त्यागी और उसके भाई मोनू त्यागी का कनेक्शन पांच लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो से होने की बात सामने आई थी। विनय त्यागी की शातिर अपराधी बदन सिंह बद्दो से गहरी दोस्ती थी। मेरठ के दोहरे हत्याकांड में भी विनय त्यागी नामजद है।
विज्ञापन
1 of 13
vinay tyagi attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी उर्फ टिंकू त्यागी के खिलाफ मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में 2021 में दोहरे हत्याकांड में नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। ब्रह्मपुरी पुलिस ने उसके खिलाफ 2022 चार्जशीट कोर्ट में दाखिल थी। यह मुकदमा अब अदालत में चल रहा है।

ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी के अनुसार ब्रह्मपुरी में शातिर अपराधी प्रवीण शर्मा ने अपने साथियों के साथ वर्ष 2014 में कैसीनो के विवाद में तीन दोस्तों करण चौधरी, आकाश और गोलू वर्मा की हत्या की थी। तभी से प्रवीण शर्मा और राजीव उर्फ टुर्री लापता हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
गैंंगस्टर विनय त्यागी हमले में घायल - फोटो : वीडियो ग्रैब
ब्रह्मपुरी निवासी योगेंद्र भारद्वाज ने भाई राजीव उर्फ टुर्री के अपहरण का अंदेशा जताया था लेकिन पुलिस ने अप्रैल 2015 में गुमशुदगी दर्ज की थी। योगेंद्र का आरोप था कि विनय त्यागी और मोनू त्यागी ने उसके भाई की हत्या कर दी है। 
 
विज्ञापन

3 of 13
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब
उत्तराखंड के देहरादून जनपद के प्रेमनगर थाना पुलिस ने दावा किया था कि 2017 में पकड़े जाने पर विनय त्यागी ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि उसने प्रवीण शर्मा और राजीव उर्फ टुर्री की हत्या कर शव काली नदी में पत्थर बांधकर डाल दिए थे। हालांकि दोनों के शव आज तक नहीं मिल सके।

4 of 13
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि देहरादून पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने योगेंद्र भारद्वाज की ओर से अक्तूबर 2021 में विनय त्यागी और उसके भाई मोनू त्यागी के खिलाफ दोहरे हत्याकांड की नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
विज्ञापन

5 of 13
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब
पांच लाख के इनामी बद्दो से है विनय त्यागी का कनेक्शन
ब्रह्मपुरी के दोहरे हत्याकांड में नामजद विनय त्यागी और उसके भाई मोनू त्यागी का कनेक्शन पांच लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो से होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने दावा किया था कि सदर क्षेत्र में रहने वाले बदन सिंह बद्दो के एक करीबी बताए जाने वाले के घर पर दोहरे हत्याकांड की पटकथा रची थी। तब जांच में सामने आया था कि विनय त्यागी की शातिर अपराधी बदन सिंह बद्दो से गहरी दोस्ती थी। 
 
विज्ञापन

6 of 13
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब
बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को मेरठ के होटल मुकुट महल से पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था। वह अब तक पकड़ा नहीं गया। बुधवार को हरिद्वार के लक्सर में पुलिस अभिरक्षा में विनय त्यागी पर हुए हमले से मेरठ का यह दोहरा हत्याकांड फिर से चर्चाओें में आ गया।
 
विज्ञापन

7 of 13
जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : वीडियो ग्रैब
चोरी के इस मामले में चढ़ा पुलिस के हत्थे
देहरादून के नेहरु कॉलोनी थाने में डॉ. प्रमोद त्यागी ने अपनी गाड़ी से गहने, रुपये और अन्य सामान चोरी होने का मुकदमा इसी साल 14 सितंबर को दर्ज कराया था। पुलिस ने 13 अक्तूबर को टिंकू और खाईखेड़ी निवासी भाकियू नेता हरिओम त्यागी को पकड़ लिया। हरिओम त्यागी को जमानत मिल चुकी है। जबकि विनय त्यागी अन्य मामलों में भी आरोप है, जिस कारण वह रुड़की जेल में बंद था। 30 अक्तूबर को विनय की जमानत अर्जी देहरादून में खारिज कर दी गई थी। 

8 of 13
पुलिस हिरासत में गैंगस्टर विनय त्यागी पर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज 
पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर जा रहे मुल्जिम पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह की ओर से लक्सर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
 

9 of 13
Vinay tyagi attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस वाहन पर फायरिंग
रुड़की कारागार से एसीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाए जा रहे पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर बुधवार दोपहर बदमाशों ने रुड़की के लक्सर फ्लाईओवर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं हैं। वाहन में मौजूद दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। वारदात को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाए गए। विनय त्यागी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 

10 of 13
पुलिस की गाड़ी पर हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की कारागार में बंद मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में बुधवार को लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। कारागार से चालक सहित छह पुलिसकर्मी सरकारी वाहन में उसे पेशी पर ला रहे थे। फ्लाईओवर के मध्य जाम के कारण वाहन को रोकना पड़ा। 
 

11 of 13
पुलिस की गाड़ी पर हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस जगह पर पहले से घात लगाकर मौजूद दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर गोलियां बरसा दीं। वाहन में मौजूद विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं। वह वाहन में गिर गया। अफरा तफरी में दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाग निकले। घायल अवस्था में विनय त्यागी को लक्सर सीएचसी ले जाया गया। 
 

12 of 13
पुलिस हिरासत में गैंगस्टर विनय त्यागी पर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। चारों तरफ से नाकाबंदी कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी रही लेकिन देर शाम तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन

13 of 13
पुलिस हिरासत में गैंगस्टर विनय त्यागी पर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस और सीआईयू की टीमें जांच में लगी हैं। पूरे जिले में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस गैंग से जुड़े बदमाशों ने फायरिंग की है, जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। -प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें