प्रेमी युगल राखी कश्यप और विक्रांत हत्याकांड की जांच में नया खुलासा हुआ है। भाजपा नेता सुधारस चौहान राखी की हत्या करने के लिए कार्यालय से दाव लेकर गया था। इसके साथ ही अपना मोबाइल यहीं छोड़कर गया था। आरोपी बागपत में अपनी लोकेशन दिखाकर पुलिस के शिकंजे से बचना चाहता था।
बागपत शहर के चौहान इन्क्लेव निवासी भाजपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर सुधारस चौहान ने राखी कश्यप की हत्या करने और पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए योजना बनाई। वह 25 अप्रैल को उसकी हत्या के लिए अपने कार्यालय से दाव लेकर और मोबाइल वहीं छोड़कर चला गया था। इसके बाद देर रात कार्यालय पर वापस लौटा।
डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत की हत्या के बाद उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की हत्या में शामिल भाजपा नेता ने हर हथकंडे अपनाए। शराब पार्टी के दौरान विक्रांत की हत्या होने और शव नहर में फेंकने के बाद वह काफी चौकन्ना हो गया था।
विज्ञापन
2 of 13
बागपत के चौहान एंक्लेव में घर पर जाता भाजपा नेता सुधारस चौहान (लाल घेरे में )
- फोटो : विडियोग्रैब
उसने सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र में मिलने वाले शवों की सूचनाओं पर सोशल साइटों से भी नजर रखी। इसके कई दिन बाद भी विक्रांत की पहचान नहीं हुई तो उसे लगा कि अब बच गए, लेकिन विक्रांत की तलाश में जुटे पुलिसकर्मियों के हाथ राखी तक पहुंचते ही वह डर गया।
विज्ञापन
3 of 13
विक्रांत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सहारनपुर में राखी का शव मिलने पर पहचान हुई तो पुलिस की जांच भी शुरू हुई। पुलिस की जांच में भाजपा नेता का नाम राखी से जुड़ा होने पर उन्होंने कॉल डिटेल खंगाली तो राखी की जिस दिन हत्या हुई, उस दिन सुधारस चौहान के मोबाइल की लोकेशन बागपत में थी, जबकि सुधारस और उसका साथी कपिल चौहान सहारनपुर के रजापुर नौगांव में राखी कश्यप की हत्या कर शव ठिकाने लगाने में जुटे थे।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि 25 अप्रैल को सुधारस चौहान अपने कार्यालय पर बीयर की कई बोतलें लेकर आया, जिनमें तीन बोतल कार्यालय में लगे छोटे फ्रिज में रखकर और वहां पर रखा दाव लेकर चला गया, जबकि मोबाइल यहीं छोड़ गया था। इस दौरान कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने अपने निजी कार्यों के लिए फोन किया, लेकिन फोन की घंटी बजती रही, जो रिसीव नहीं किया गया, जो कार्यालय पर ही रखा हुआ था।
भाजपा नेता के साथ कार में नजर आई थी राखी
विक्रांत की तलाश में जुटे पुलिसकर्मी राखी कश्यप की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इस दौरान राखी भी लापता हो गई तो पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। शहर से लापता होने से पहले सुधारस चौहान के साथ राखी कश्यप एक कार में नजर आई। इसके बाद भी भाजपा नेता कई दिन तक शहर में ही घूमता रहा।
विज्ञापन
6 of 13
भाजपा नेता सुधारस चौहान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रांत और राखी का कत्ल करने वाले भाजपा नेता गिरफ्तार
बागपत के डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत और उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की हत्या में वांछित भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान को बागपत पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह चौहान इन्क्लेव स्थित अपने घर में छिपा था।
विज्ञापन
7 of 13
श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करते राखी के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ौत रोड स्थित उसके कार्यालय से राखी की हत्या में प्रयुक्त खून से सना दाव बरामद कर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जब्त कर ली है। इस दोहरे हत्याकांड में शामिल सुधारस का साथी कपिल चौहान पहले ही पकड़ा जा चुका है।
8 of 13
फार्म हाउस की दीवार खून की छींटें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार को पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज के गोविंदपुर निवासी विक्रांत और अर्जुनपुरम की राखी कश्यप में प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करने वाले थे। शादी की खुशी में 15 अप्रैल की रात को राखी के घर पर हुई पार्टी में विक्रांत के साथ भाजपा नेता सुधारस चौहान और कपिल चौहान भी शामिल थे।
वहां किसी बात को लेकर विवाद होने पर राखी ने विक्रांत की जांघ में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। वहां से वह विक्रांत को सहारनपुर के बड़गांव ले गए और मुंह पर पत्थर से वार कर शव को नहर में फेंक दिया।
पुलिस का कहना है कि विक्रांत की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद राखी से पूछताछ की जाने लगी तो सुधारस को फंसने का डर सताने लगा। सुधारस 25 अप्रैल की रात में अपने साथी कपिल चौहान के साथ मिलकर राखी को सहारनपुर के रजापुर नौगांव के फार्म हाउस पर ले गया। वहां चाकू से गला रेतने के बाद दाव से वार कर उसकी हत्या कर दी।
11 of 13
राखी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसका खुलासा कपिल ने बृहस्पतिवार को पकड़े जाने पर किया। इसके बाद से बागपत और सहारनपुर पुलिस सुधारस की तलाश में जुट गई। शुक्रवार दोपहर सुधाकर के बड़ौत स्थित चौहान इन्क्लेव में होने की सूचना पर बागपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सहारनपुर पुलिस सुधारस को अपने साथ ले गई।
12 of 13
भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद चर्चा करते कॉलोनी के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 से ज्यादा करीबियों से पूछताछ
पुलिस ने भाजपा नेता की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें कई ऐसे लोगों के नंबर सामने आए, जिसने दो दिन पहले कई बार बातचीत हुई। पुलिस ने शहर के दुकानदार, कई प्रॉपर्टी डीलरों, कार्यालय पर काम करने वाले युवक समेत 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की।