मेरठ में सोतीगंज के वाहन माफिया हाजी नईम उर्फ गल्ला के गोदाम में बीएस-4 की गाड़ियां कटी हालत में मिली है। नई गाड़ियों की बॉडी व पार्ट्स देखकर पुलिस भी हैरान है। छापेमारी की सूचना पर सोतीगंज से गल्ला के पक्ष में कई कबाड़ी मौके पर पहुंचे। गल्ला का वेस्ट एंड रोड पर मेरठ पब्लिक स्कूल से सटा हुआ गोदाम है। सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि गल्ला के गोदाम पर चोरी की गाड़ियां काटी जा रही है।
विज्ञापन
2 of 8
वाहनों का कमेला
बृहस्पतिवार दोपहर 1.10 बजे सदर पुलिस गोदाम पर पहुंची। गोदाम में बाहर से लगा ताला तोड़ा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी देर बाद एक युवक ने पुलिस को बताया का गोदाम में अंदर जाने का दूसरा रास्ता है। पुलिस दूसरे रास्ते से गोदाम में पहुंची। गोदाम में 50 से अधिक गाड़ियां कटी हालत में मिलीं। पुलिस ने करीब आधा घंटे तक जांच पड़ताल की। गोदाम में लग्जरी और बीएस-4 गाड़ियों के पार्ट्स देखकर पुलिस भी हैरानी में पड़ गई।
विज्ञापन
3 of 8
वाहनों का कमेला
सवाल उठता कि आखिर गल्ला के गोदाम में नई गाड़ियों के पार्ट्स कहां से आए। पुलिस ने इन पार्ट्स के बारे में बिना कोई पूछताछ किए गोदाम में कटी हालत में मिली स्कार्पियो और स्विफ्ट की जांच की। बाद में बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। गल्ला के गोदाम पर छापा लगते ही सोतीगंज मस्जिद के सेकेट्रेरी यूनुस समेत दर्जनों कबाड़ी मौके पर पहुंचे। कबाड़ियों ने दावा किया कि गोदाम में कटी पड़ी सभी गाड़ियों के कागज उनके पास है।
4 of 8
वाहनों का कमेला
पुलिस ने जांच करने की बात कहकर कबाड़ियों को दो गाड़ियों के कागज लेकर थाने आने की बात कही। पुलिस ने कहा कि जांच पड़ताल के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत ने बताया कि गल्ला का गोदाम अब पुलिस के निगरानी में रहेगा। गोदाम में सभी गाड़ियों की जांच पड़ताल की जाएगी। जब तक गाड़ियों की बारीकी से जांच नहीं होगी, तब तक कोई गोदाम में नहीं घुसेगा।
विज्ञापन
5 of 8
वाहनों का कमेला
पुलिस ने गल्ला से सभी गाड़ियों के कागज लेकर शुक्रवार थाने में बुलाया है। पुलिस सभी गाड़ियां की जानकारी आरटीओ से भी जुटाने की बात कह रही है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि चोरी की गाड़ी कटने की सूचना पर सदर बाजार पुलिस ने हाजी गल्ला के गोदाम पर छापा मारा था। जहां पर कुछ नई गाड़ियों की बॉडी और पार्ट्स मिले हैं। पुलिस ने गल्ला से गाड़ियों के कागज मंगवाए है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 8
वाहनों का कमेला
मेरठ में हाजी गल्ला के इसी गोदाम में दो साल पहले तत्कालीन एएसपी कैंट अभिषेक सिंह ने छापा मारकर करीब 500 गाड़ियों की बॉडी और पार्टस पकड़े थे। जिसमें पांच गाड़ी तो हरियाणा व दिल्ली से चोरी होने की पुष्टि हुई थी। हाजी गल्ला और उसके बेटे जेल भेज दिए गए थे। गोदाम सील कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को 50 गाड़ी की बॉडी मिली है। जिससे सवाल उठता है कि सील गोदाम से आखिर 450 गाड़ियां कहां गायब हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
वाहनों का कमेला
हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला चोरी, लूट की गाड़ियां काटता है। गल्ला पर शिकंजा कसने के लिए दो साल पहले तत्कालीन एएसपी अभिषेक सिंह ने सोतीगंज पर बड़ी कार्रवाई की थी। वेस्ट एंड रोड पर गल्ला के गोदाम पर छापे के दौरान करीब 500 गाड़ियों की बॉडी मिली थी। जांच पड़ताल की तो तीन गाड़ियां हरियाणा और दो गाड़ियां दिल्ली से चोरी होनी की बात सामने आई थी।
पुलिस ने एक एक कर गल्ला समेत आठ लोगों को जेल भेजा था। उक्त कार्रवाई में गल्ला दो बार जेल जा चुका है। तीन महीने पहले ही हाजी गल्ला जेल से छूटकर बाहर आया है। प्रदेश में योगी सरकार बनी तो पुलिस को हाजी गल्ला फिर से याद आ गया। बृहस्पतिवार दोपहर को गल्ला के गोदाम पर पुलिस ने छापा मारा। कमाल की बात कि गोदाम में सिर्फ 50 गाड़ियों की बॉडी मिली है। सवाल उठता है कि दो साल से गोदाम सील है तो वहां से 450 गाड़ियां कहां पर गल्ला ने खपा दी है।