मेरठ शहर के सोतीगंज में वाहन कमेला चलाने वाले कबाड़ियों पर शिकंजा कसवाने के लिए मेरठ-हापुड़ सीट से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखनी पड़ रही है। इससे पता चलता है कि मेरठ पुलिस को लेकर सांसद की राय क्या है। जाहिर है कि इसस पहले उनके द्वारा किए गए प्रयासों से जिला पुलिस की नींद कायदे से नहीं टूट रही है। बस दिखाने के लिए कुछ कार्रवाई जरूर शुरू हो गई है।
सोतीगंज में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व यूपी के जिलों से चोरी होने वाले वाहन काटे जा रहे हैं। इसका खुलासा दूसरे जनपद की पुलिस कई बार कर चुकी है। मेरठ पुलिस भी वाहन चोरों को मुठभेड़ में गोली मार चुकी है लेकिन सोतीगंज के शातिर कबाड़ियों पर आज तक पुलिस शिकंजा नहीं कस पाई।