फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक का आगाज: 'रोज डे' पर थाम लें अपने हमसफर का हाथ, चांदी के गुलाब से पाएं ‘सोने’ जैसा साथ

Thu, 07 Feb 2019 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
rose day
रोज डे पर इस बार बाजार में चांदी के गुलाब की विशेष मांग है। प्रेमी युगल ट्यूब रोज लेने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं, वहीं नवविवाहित जोडे़ चांदी के गुलाब को खास ऑर्डर पर तैयार करा रहे हैं। सराफा कारोबारियों के यहां ऑर्डर पर विशेष रूप से 17 ग्राम चांदी में गुलाब का फूल तैयार हो रहा है। इसकी कीमत 1500 रुपये से शुरू है। चांदी के गुलाब पर सोने का पानी चढ़ाकर तैयार किया जा रहा है। जानें  कैसा चांदी के गुलाब से आपको मिलेगा प्यारा साथ: -

 
विज्ञापन

2 of 8
rose day
शुक्रवार को मनाएं प्रपोज डे
वैलेंटाइन वीक में 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी प्रपोज डे, 9 फरवरी चॉकलेट डे, 10 फरवरी टेडी डे, 11 फरवरी प्रॉमिस डे, 12 फरवरी हग डे, 13 फरवरी किस डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
rose day
दिल्ली से मंगवाते हैं ट्यूब रोज
देसी गुलाब की खेती तो मेरठ में होती है। सजावट और बुके वाला गुलाब दिल्ली से मंगाते हैं। यह खास ट्यूब रोज होता है। जो बुके, बंच में इस्तेमाल होता है। इसकी पत्तियां देसी गुलाब की पत्तियों से सख्त होती हैं और रंग भी गहरा लाल होता है। ट्यूब रोज में सुगंध नहीं होती, यह 7 दिन तक मुरझाता नहीं है। - आशु मसीह, फूल विक्रेता

 

4 of 8
rose day
वैलेंटाइन ने बढ़ाए गुलाब के दाम 
दोस्ती का वैलेंटाइन वीक आज से शुरू हो रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस पर्व का आगाज रोज डे से हो रहा है। रोज़ डे मौका देता है कि अपने दोस्त को गुलाब देकर अपने दिल की बात का इजहार करें। रोज डे के कारण बाजार में गुलाबों की कीमत दोगुनी हो गई है। 15 रुपये वाला गुलाब का फूल बुधवार को 30 रुपये तक बिका। गुलाब का गुलदस्ता और बुके की कीमत भी रोज डे के कारण काफी महंगी रही। फूल मंडी में थोक विक्रेताओं ने दोगुनी कीमत में गुलाब बेचा। फुटकर विक्रेता और फ्लोरल आर्टिस्ट भी प्रति गुलाब की दोगुनी कीमत ले रहे हैं।  
विज्ञापन

5 of 8
rose day - फोटो : अमर उजाला
इस प्रकार हैं गुलाब के दाम
सिंगल ट्यूब रोज़ स्टिक 
   20 रुपये से शुरू
ट्यूब रोज बंच    120 रुपये से शुरू
ट्यूब रोज बॉस्केट    150 रुपये से शुरू 
ट्यूब रोज बुके    150 रुपये से शुरू 
विज्ञापन

6 of 8
rose day
आर्टिफिशियल और म्यूजिक वाला गुलाब
रोज डे के लिए गिफ्ट गैलरीज पर कई तरह के  आर्टिफिशियल गुलाब हैं। गुलाब के आकार वाली ज्वेलरी से लेकर, रोज प्रिंट की डायरी, स्लैम बुक, वॉलपेपर्स, हैंगिंग्स हैं। गुलाब के आकार की विंडचाइम, क्रिस्टल रोज़, गोल्ड प्लेटेड रोज़ स्टिक, क्रिस्टल रोज़ स्टिक, रोज़ कुशन, रोज़ पिलो, गुलाब का गिफ्ट बॉक्स, रोज़ डे के ग्रीटिंग कार्ड्स हैं। क्रिस्टल में म्यूजिकल रोज है जिसकी कीमत 150 रुपये से प्रारंभ है। इस गुलाब के साथ छोटी सी बैटरी भी है, जिसकी चार्जिंग से यह गुलाब संगीत भी देता है। 
विज्ञापन

7 of 8
rose day
बढ़ रहा सिल्वर रोज का चलन
चांदी के गुलाब इस बार शादियों के मौसम में एकदम नया आइटम है। युवाओं में शादी से पहले, शादी के बाद पहला वैलेंटाइन डे मनाने का काफी क्रेज है। पहले वैलेंटाइन को यादगार बनाने के लिए सिल्वर रोज का चलन है। पत्तियाें के साथ और बिना पत्तियों क ा गुलाब बन रहा है। लाल, गुलाबी के अलावा सामान्य सफेद और पीला गुलाब भी चांदी में बना रहे हैं। - राजेश सिंघल, सराफा कारोबारी
 
विज्ञापन

8 of 8
ट्यूब रोज की मांग
बढ़ गई  ट्यूब रोज की मांग
अभी वेडिंग सीजन है। इस सीजन में सजावट के लिए ट्यूब रोज की मांग होती है। वैलेंटाइन डे, रोज डे के कारण भी मांग बढ़ी है, इसलिए गुलाब महंगा हो गया। 20 फरवरी तक गुलाब की कीमतें कम नहीं होगी। लाल गुलाब के अलावा, नारंगी, पीला, सफेद गुलाब भी मांग में हैं। सजावट, बुके में इनका प्रयोग होता है। - नफीस आलम, फूल विक्रेता

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें