उजैद के घर पर नहीं मिला परिवार
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो पर ‘हम भी तैयार हैं’ टिप्पणी, जम्मू के साजिद से जुड़ा संपर्क
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक, उजैद इंस्टाग्राम, सेशन और सिग्नल जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के संदिग्ध लोगों के संपर्क में था। पूछताछ में उसने बताया कि वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भारत विरोधी सामग्री देखता था। मौलाना मसूद अजहर समेत कुछ लोगों के वीडियो भी देखता था।
पुलिस के अनुसार, एक वीडियो पर उजैद ने ‘हम भी तैयार हैं’ टिप्पणी की थी। इसके बाद जम्मू निवासी मोहम्मद साजिद उसके संपर्क में आया। आरोप है कि दोनों के बीच सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड एप के जरिये बातचीत होती थी। पुलिस अब दोनों के बीच हुई बातचीत और संपर्क के अन्य माध्यमों की जांच कर रही है।