फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Poll: गजब का उत्साह, इन दिग्गज नेताओं ने डाला वोट, आखिर क्यों भड़कीं सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा?

Fri, 26 Apr 2024 10:39 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Uttar Pradesh Pradesh Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Polling Live News: मेरठ और बागपत लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे ही मतदान जारी है। वहीं, मेरठ व बागपत लोकसक्षा क्षेत्र से कई दिग्गजों ने वोट डाला।
विज्ञापन
1 of 11
दिग्गजों ने डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ और बागपत जनपद में लोकसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इस दौरान मेरठ व बागपत लोकसक्षा क्षेत्र में कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया है। उधर, सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं के बूथ पर चाय नाश्ता करने पर भड़क गईं और डीएम से शिकायत की है। आइए जानते हैं कि आखिर किन-किन नेताओं ने वोट किया है।
विज्ञापन

2 of 11
परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे सांसद - फोटो : अमर उजाला
सांसद सतपाल सिंह ने परिवार के साथ किया मतदान
बागपत में सांसद सतपाल सिंह परिवार के साथ अपने गांव बासोली में मतदान करने पहुंचे। उधर, मेरठ में पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई ने सुबह की मतदान किया।
विज्ञापन

3 of 11
पूर्व मंत्री हाजी याकूब। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी ने किया वोट
पूर्व मंत्री और बसपा के कद्दावर नेता हाजी याकूब कुरैशी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि विकास, नौकरी और शिक्षा के मुद्दे पर वोट किया है। कहा कि बदलाव होता दिख रहा है।

4 of 11
रालोद प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान ने डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला
बागपत से आरएलडी के प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सागवान ने आरजी इंटर कॉलेज में मतदान किया। राजकुमार सागवान ने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। कहा कि पहले मतदान बाद में जलपान है।
विज्ञापन

5 of 11
मतदान करने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कनोहर लाल महिला महाविद्यालय में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हरिश्चंद्र कौशिक वोट करने पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 11
सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने पति के साथ वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने अपने पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा के साथ मतदान किया। इस दौरान सुनीता वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ता पर पोलिंग पार्टियों को चाय-नाश्ता कराने का आरोप लगाया है। वे इस पर भड़क गई हैं और डीएम से शिकायत की। उन्होंने कहा कि कोई भी गड़बड़ी करने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

7 of 11
भाजपा नेताओं ने मतदान किया। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुढ़ाना गेट आर्य कन्या इंटर कॉलेज में वोट डाला। उधर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी मतदान किया।

8 of 11
सेल्वा कुमारी जे, कमिश्नर मेरठ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने मतदान किया
मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने पहले मतदान बाद में जलपान को सफल बनाने की अपील की।

9 of 11
महापौर ने मतदान किया। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, गंगानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मतदान केंद्र पर महापौर हरिकांत अल्हुवालिया ने वोट किया।

10 of 11
सीमा प्रधान ने डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला
उधर, सपा से विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान ने कुटी चौराहा स्थित बूथ पर अपना वोट डाला।
विज्ञापन

11 of 11
भाजपा एमएलसी ने वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भरद्वाज ने थापर नगर आर्य समाज मंदिर में वोट डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें