फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हत्या के बाद खून साफ किया, छत से गिरने की कहानी गढ़ी, मां भी छिपाती रही; भाई ने इसलिए किया बहन का कत्ल

Sun, 05 Jul 2026 10:14 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ जिले में शादी से इन्कार और प्रेम-प्रसंग के शक में बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोते समय छोटे भाई ने सिर में गोली मारी। इसके बाद छत से गिरने की बात कहकर परिजन अस्पताल ले गए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही परिजनों पर भी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 14
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के लोहियानगर थाना इलाके की जाकिर कॉलोनी में शनिवार की सुबह अफशा (21) की उसके छोटे भाई आरिश (20) ने सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हादसा साबित करने के लिए परिजनों ने खून से लथपथ अफशा को अस्पताल पहुंचाया और बताया कि वह छत से गिर गई है। सिर में गोली लगने का पता चलने पर चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरिश को गिरफ्तार करके उसकी मां कासिफा और अन्य परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, शादी से इन्कार और युवक से प्रेम संबंध को लेकर परिजन अफशा से नाराज थे।

मक्का मस्जिद के पास रहने वाले नूर मोहम्मद के परिवार में चार बेटे आरिश, कैफ, अब्दुल उर्फ अदू और जुनैद हैं। नूर का 12 वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार मच्छरदानी बनाने व बेचने का काम करता है। कैफ इन दिनों ओडिशा जमात में गया हुआ है। 

विज्ञापन

2 of 14
अफशा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अफशा चारों भाइयों में इकलौती और सबसे बड़ी बहन थी। शनिवार की सुबह करीब सवा छह बजे मां कासिफा और तीन भाई आरिश, अब्दुल व जुनैद अफशा को लेकर अस्पताल पहुंचे और बताया कि छत से गिरकर घायल हुई है। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया और सिर में गोली लगने की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

3 of 14
युवती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, सीओ कोतवाली संग्राम सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी आरिश को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।

4 of 14
युवती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में सामने आया कि परिवार अफशा की शादी करना चाहता था। लड़का देख लिया था लेकिन अफशा ने शादी से इन्कार कर दिया था। वह मोबाइल पर किसी युवक से बात करती थी। परिजनों को शक था कि उसका किसी से प्रेम-प्रसंग है इसीलिए शादी से मना कर रही है। 

 
विज्ञापन

5 of 14
युवती की हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद खून साफ किया, छत से गिरने की कहानी गढ़ी, मां भी छिपाती रही
मेरठ की जाकिर कॉलोनी में अफशा की हत्या के बाद परिवार ने वारदात छिपाने की पूरी कोशिश की। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस कमरे में अफशा की गोली मारकर हत्या की गई थी वहां का खून साफ कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

6 of 14
युवती की हत्या के बाद विलाप करते हुए मां और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद घायल अफशा को अस्पताल ले जाकर परिजनों ने चिकित्सकों और आसपास के लोगों को बताया कि वह छत से गिर गई है। मां कासिफा से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने दावा किया कि घटना के समय वह टॉयलेट में थीं।
 
विज्ञापन

7 of 14
युवती की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाहर आने पर बेटी को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। हालांकि फर्श से खून किसने साफ किया और घर में तमंचा कहां से आया इन सवालों का वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। इतना ही नहीं आरोपियों ने मोहल्ले के लोगों को भी अफशा के छत से गिरने की जानकारी दी थी।

 

8 of 14
युवती की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसी असलम और पार्षद शब्बीर ने बताया कि उन्हें भी यही बताया गया था कि अफशा हादसे में घायल हुई है। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि भाई और बहन के बीच पहले भी विवाद होता था और परिवार उससे नाराज रहता था।

9 of 14
युवती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आरोपी आरिश को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। साथ ही मां कासिफा और अन्य परिजनों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य मिटाने या साजिश में जिसकी भी भूमिका सामने आएगी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

10 of 14
युवती की हत्या के बाद विलाप करते हुए मां और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरोगा ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पुलिस ने इस मामले में लोहियानगर थाने के दरोगा अमित मलिक ने आरिश, उसकी मां कासिफा और अन्य परिजन के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) और 238 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में अमित मलिक ने कहा है कि पुलिस टीम ने जगदंबा अस्पताल पहुंचकर जांच की। यहां पता चला कि अफशा आईसीयू में भर्ती थी। 

11 of 14
आरोपी आरिश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसके सिर में दाहिनी तरफ पीछे से गोली लगी थी। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस टीम उसके घर पहुंची तो उसके भाई भाग गए। उसकी मां कासिफा घर में मिली। घर के कमरे में पोछा लगाकर साक्ष्य मिटाए गए थे। खून के कुछ छींटे वहां पड़े हुए थे।

12 of 14
युवती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को नहीं दी। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरिश व परिवार के सदस्यों ने मिलकर अफशा की गोली मारकर हत्या की है।
 

13 of 14
जाकिर कॉलोनी हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि जांच में पता चला है कि अफशा एक उवैश नाम के युवक से बात करती थी। इससे क्षुब्ध होकर आरोपियों ने वारदात की है। आरोपी आरिश को भूमिया के पुल से गिरफ्तार किया गया है।



विज्ञापन

14 of 14
विनायक भोसले, एसपी सिटी मेरठ - फोटो : अमर उजाला
मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। साजिश और साक्ष्य मिटाने में जिसकी भी भूमिका मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें