शामली जिले के कैड़ी गांव में एक मकान में हुए हादसे की जांच में बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट और गैस सिलिंडर के रेगुलेटर व पाइप में लीकेज की बात सामने आई है। पत्नी और बेटियों को आग से घिरा देख मदद के लिए साजिद गली-गली भागा और हर दरवाजे पर दस्तक दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के शामली जिले के बाबरी थाना इलाके के कैड़ी गांव के ईदगाह मोहल्ले में बुधवार की रात करीब 12 बजे मकान में आग लगने से मां और दो बेटियां जिंदा जल गईं। जबकि मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे मकान मालिक और उसके दो बच्चों की जान बच गई। ग्रामीणों और दमकल की टीम ने मिलकर आग को बुझा दिया।
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कमरे में लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पास में ही गैस के दो सिलिंडर रखे थे। रेगुलेटर से गैस लीक कर रही थी इस वजह से जब शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली तो सिलिंडरों में विस्फोट हो गया। इससे आग ने भयंकर रूप ले लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 17
अग्निकांड के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिलिंडरों में धमाके की वजह से कमरे की छत भी गिर गई। इस वजह से मां और बेटियों को भागने का मौका नहीं मिला। इसी कमरे में परिवार खाना भी बनाता था। आग में गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
3 of 17
कैडी गांव में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात में कैड़ी निवासी साजिद अपने दोनों बेटों रेहान (9) और अशरफ (4) के साथ मकान के पिछले हिस्से में बने कमरे में सो रहे थे। साजिद की पत्नी शाहिदा शाहिदा (36) और दो बेटियां अदन (13) व माहिरा (11) आगे के कमरे में सो रही थीं।
4 of 17
अग्निकांड के बाद गनगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों कमरों के बीच में आंगन है। रात करीब 12 बजे अचानक शाहिदा वाले कमरे आग लग गई। पत्नी और बच्चों की चीख सुनकर साजिद की आंख खुली। उस समय शाहिदा के कमरे से आग की भयंकर लपटें उठ रही थीं। वह तुरंत दोनों बेटों को लेकर घर से बाहर भागा और शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
5 of 17
अग्निकांड के बाद गनगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गैस के दो सिलिंडरों में विस्फोट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया था। इस वजह से किसी की हिम्मत कमरे तक जाने की नहीं हुई। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। आग बुझने के बाद मलबे से पहले माहिरा, फिर अदन और अंत में शाहिदा का शव निकाला गया। डीएम प्रवीण कुमार ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
6 of 17
कैडी गांव में हादसे के बाद जमा लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी में कैद हुआ विस्फोट
पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे ने आग लगने की घटना को कैद कर लिया है। फुटेज में दिख रहा है कि आग पहले कमरे में लगी। कुछ देर बाद सिलिंडरों में विस्फोट होता दिख रहा है। इसके बाद कमरे की छत गिर गई और आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
7 of 17
कैडी गांव में हादसे के बाद जमा लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरी पत्नी और बच्चे जल रहे हैं... पानी लेकर आओ, उन्हें बचा लो
मेरी पत्नी और बच्चे जल रहे हैं, आप अपने घरों से पानी की बाल्टियां लेकर पहुंच जाओ, उन्हें बचा लो... वरना मेरा तो पूरा परिवार ही बर्बाद हो जाएगा।
कैड़ी गांव में मकान में लगी आग में पत्नी और दो बेटियों को घिरा होने पर बेबस साजिद ने रात में ही रोते हुए हर दरवाजे से मदद की गुहार लगाई।
8 of 17
मृतक महिला का छोटा बच्चा अशरफ रोते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कयामत की उस रात की खौफनाक दास्तां खुद साजिद और प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी मोमीना ने बयां की। साजिद ने बताया कि मकान के पीछे वाले कमरे में सोए होने के कारण उन्हें शुरुआत में आग का पता नहीं चल सका।
9 of 17
कैडी गांव में हादसे के बाद जला पड़ा समान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात करीब 12 बजकर पांच मिनट पर पड़ोसी मोमीना और अन्य लोगों ने शोर मचाकर जगाया और बताया कि कमरे में आग लगी है। साजिद तुरंत आग बुझाने के लिए दौड़ा साथ में बेटा रेहान भी था। आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। मोहल्ले के लोगों की कोशिशें भी कम पड़ने लगीं।
10 of 17
कैडी गांव में हादसे के बाद जमा लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साजिद के मुताबिक, दो सिलिंडर जोरदार धमाके बाद फटे तो लगा कि अब शायद कोई बच नहीं पाएगा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जब शव बाहर निकाले गए, तब तक शाहिदा और दोनों बेटियों की मौत हो चुकी थी।
11 of 17
कैडी गांव में हादसे के बाद फूंका समान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अम्मा आप भी चलना शादी में
मोमीना ने नम आंखों से बताया कि साजिद की पत्नी शाहिदा रात में बागपत शादी में जाने की तैयारियों में जुटी थी। बुधवार शाम को ही शाहिदा ने कहा था कि अम्मा, आप भी हमारे साथ शादी में चलना, लेकिन व्यस्तता के कारण उन्होंने जाने से मना कर दिया था। किसी को क्या पता था कि वह शाहिदा से उनकी आखिरी बातचीत होगी।
12 of 17
कैड़ी गांव में हादसे के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुद आग बुझाने में जुट गई थीं मोमीना, लोगों को बुलाया
पड़ोसी मोमीना ने बताया कि रात में वह शौच के लिए उठी थीं। अचानक उनकी नजर साजिद के मकान के कमरे से उठती लपटों पर पड़ी। बह तुरंत दौड़ पड़ों और साजिद समेत पूरे मोहल्ले को जगाया। मोमीना ने खुद भी बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन लपटें बेकाबू हो चुकी थीं। जैसे ही सिलिंडर फटे, वहां मौजूद हर शख्स जान बचाने के लिए पीछे भागा।
साजिद का मकान करीब 120 गज में बना है, जिसमें आगे की तरफ दो कमरे, बीच में आंगन और पीछे की ओर तीसरा कमरा है। शाहिदा अपनी दोनों बेटियों के साथ आगे के एक कमरे में सोई थीं, जबकि पास वाला दूसरा कमरा खाली था। वहीं, साजिद अपने दोनों बेटों के साथ पीछे वाले कमरे में सोए थे। शाहिदा वाले कमरे में लगी आग ने बगल के कमरे को भी अपनी चपेट में ले लिया। यदि साजिद और उनके दोनों बेटे आगे के दूसरे कमरे में सोए होते, तो उनकी भी जान जा सकती थी।
कैड़ी गांव में साजिद के मकान में हुए हादसे की पुलिस की प्रारंभिक जांच में बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट और गैस सिलिंडर के रेगुलेटर व पाइप में लीकेज की बात सामने आई है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह और फायर स्टेशन प्रभारी युवकेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों सिलिंडर मकान के एक कमरे में रखे थे।
पुलिस और दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आई वजह
गैस चूल्हे के रेगुलेटर और पुराने पाइप में लीकेज होने की आशंका है। इसी दौरान बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग की चपेट में आने से दोनों सिलिंडरों में विस्फोट हो गया। अधिकारियों के अनुसार, यदि सिलिंडर में विस्फोट नहीं होता तो संभव है कि तीनों की जान बच सकती थी।
16 of 17
कैडी गांव में मकान में लगी आग।
- फोटो : सीसीटीवी
कैड़ी हादसा मिनट दर मिनट
कैड़ी गांव में साजिद के मकान में आग लगी, रात 12:00 बजे।
साजिद और अन्य लोग आग की सूचना देने के लिए ग्रामीणों को बुलाने दौड़े, रात 12:05 बजे।
सिलिंडर में विस्फोट हुआ, रात 12:25 बजे।
मकान की छत गिरी, रात 12: 27 बजे।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे, रात 1:15 बजे।
तीनों शवों को बाहर निकाला गया, रात 1:30 बजे।
तहसीलदार मौके पर पहुंचे, सुबह 7:00 बजे।
पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे, दोपहर 1:45 बजे।
विधायक अशरफ अली कैड़ी गांव पहुंचे, दोपहर 2:00 बजे।
तीनों शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया, दोपहर 3:30 बजे।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। रेगुलेटर से गैस लीकेज होने की वजह से सिलिंडरों में विस्फोट हुआ और आग ने विकराल रूप ले लिया। विस्फोट की वजह से कमरे की छत भी गिर गई। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। -नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी