वर्षों की कठिन मेहनत के बाद माता-पिता का सपना साकार हुआ तो उनका सिर फख्र से ऊंचा हो गया। बेटे-बेटी को पुलिस की वर्दी में देखकर उनके चेहरे खिल उठे। दिल से अपने लाल के लिए ढेरों आशीर्वाद निकल रहे थे और आंखों से खुशी के आंसू छलक रहे थे।
बेटे का माथा चूमकर मां बलाएं ले रहीं थीं, तो पिता निहार रहे थे। किसी ने अपनी बेटी को सीने से लगा लिया तो किसी ने गोद में उठाकर खुशी का इजहार किया। जोश, उमंग और उत्साह का यह नजारा सोमवार को पुलिस की पासिंग आउट परेड में नजर आया।