meerut police, up police
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस यह भी दावा कर रही है कि सूचना देने वाले ने शव के पास तमंचा होना बताया था। पुलिस के पहुंचने से पहले तमंचा वहां से गायब कर दिया गया। सवाल उठता है कि आखिर तमंचे को वहां से किसने उठाया और क्यों।
सिपाही की मौत को लेकर भी गांव में अलग-अलग चर्चाएं हैं। परिजन हत्या और पुलिस आत्महत्या बताने में जुटी है। ऐसे में अभी पुलिस की जांच उलझी हुई है। मामला सिपाही की मौत से जुड़ा हुआ है, जिसके बारे में लखनऊ से भी पूछा गया है। अब मौत के तार तंत्र-मंत्र से जुड़ रहे हैं। आखिर क्या है सिपाही आशीष की मौत को असली राज यह तो गिरफ्तार तांत्रिक से पुलिस पूछताछ के बाद ही सामने आ सकेगा।