आरोपी युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस
दीवार गिराने की सूचना शुकतीर्थ पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही कांस्टेबल मोहित और अनिल अपने अन्य साथी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने मौके पर एकत्र भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग माने नहीं। इसी बीच शरारती तत्वों ने पुलिसकर्मियों को घेराव कर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस कर्मियों पर हमला करते उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और उनकी वर्दी तक फाड़ डाली।