फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलादीन के चिराग के लिए गंवाए ढाई करोड़, तांत्रिकों के जाल में ऐसे फंसे डॉक्टर, जानें पूरा मामला

Sat, 31 Oct 2020 06:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
accused - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। दो तांत्रिकों ने एक पढ़े लिखे डॉक्टर से दो साल में करीब ढाई करोड़ रुपये ठग लिए। डॉक्टर ने तांत्रिकों की बातों में आकर अलादीन का चिराग खरीदने के लिए सौदा तय किया था। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
तय समय में वह डॉक्टर के घर पहुंच गया। लेकिन जब डॉक्टर ने उसे खोलकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने दो तांत्रिकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने डॉक्टर को बताया कि उनके पास अलादीन का असली चिराग है। जिसे घिसने पर जिन बाहर निकलता है, जिससे आप कोई भी बात मनवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
चिराग - फोटो : अमर उजाला
तांत्रिकों की बातों में आकर डॉक्टर ने लाखों रुपये की कीमत देकर अलादीन का चिराग खरीद लिया। जब यह चिराग घर पहुंचा तो डॉक्टर ने उसे खोलकर देखा। लेकिन उसमें प्लास्टिक का खिलौना निकला। डॉक्टर ने तभी पुलिस थाने पहुंचकर पूरे मामले का विवरण देते हुए ठगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने चिकित्सक की शिकायत पर दोनों तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया।

4 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि वह एक डॉक्टर हैं और उन्होंने अपनी एफआरएचएस की पढ़ाई लंदन से की है। बागपत रोड निवासी एक महिला 2018 में अपने ऑपरेशन के बाद डॉक्टर के संपर्क में आई थी। डॉक्टर का कहना है कि इसी दौरान उनकी मुलाकात इस्लामुद्दीन नाम के तांत्रिक से हुई। जो खुद को बहुत बड़ा तांत्रिक होने का दावा करता था। इस्लामुद्दीन ने डॉक्टर को अरबपति बनाने के सपने दिखाने शुरू कर दिए। इस्लामुद्दीन और उसके साथी अनीस ने डॉक्टर को अलादीन का चिराग देने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री के अनुसार ठगी के आरोपी इकरामुद्दीन व अनीस निवासी समर गार्डन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी तांत्रिक हैं। ये दोनों परिवार पर जान का खतरा बताकर लोगों को ठगते थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें