फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, ऐसे बुलाए जाते थे ग्राहक

Mon, 01 Feb 2021 12:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने होटल में छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में फिर से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक होटल से तीन युवती और एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने ग्राहक, होटल मैनेजर और होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

2 of 5
देह व्यापार का पर्दाफाश - फोटो : amar ujala
बता दें कि एनएच-58 स्थित होटल ग्रीन पैलेस में रविवार को सीओ ब्रह्मपुरी ने छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने एसओ टीपीनगर और एएचटीयू इंस्पेक्टर के साथ होटल में छापा मारा। तलाशी के दौरान एक कमरे में युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दो अन्य कमरों में एक एक युवती मिली। 
विज्ञापन

3 of 5
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : amar ujala
सीओ ने बताया कि एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) थाने में होटल मैनेजर अभिषेक निवासी चुड़ियाला गाजियाबाद, होटल मालिक मगेंद्र सिंह निवासी पतला निवाड़ी मोदीनगर, पकड़े गए ग्राहक नितिन निवासी कलंजरी हाल पता डुंगरावली थाना परतापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नितिन को गिरफ्तार किया गया है। तीनों युवतियों से पूछताछ की गई। उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। वे लिसाड़ीगेट, माधवपुरम और शास्त्रीनगर की रहने वाली हैं। पुलिस का कहना है कि युवतियों को एफआईआर में शामिल नहीं किया गया है। नोटिस देकर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। 

4 of 5
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : amar ujala
एक घंटे के दो हजार रुपये
एएचटीयू के इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने बताया कि होटल में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर ग्राहकों को बुलाया जाता था। एक घंटे के 1500 से 2000 रुपये तक लिए जाते थे। ग्राहक नितिन ने बताया कि उसने 1100 रुपये दिए थे। होटल मालिक और मैनेजर एक घंटे के लिए कमरे का चार्ज एक हजार रुपये वसूलते थे। उन्होंने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी युवती के मोबाइल में अन्य युवतियों के अश्लील फोटो मिले हैं। यह युवती ग्राहकों को अन्य युवतियों के अश्लील फोटो भेजती थी। व्हाट्सएप कॉल पर ही डील होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : amar ujala
हाई प्रोफाइल छात्र भी
पुलिस का कहना है कि शहर के कई अन्य होटल रडार पर हैं। युवतियों से पूछताछ में पता चला कि कई होटलों में दिन के अलावा रात में भी देह व्यापार का धंधा चलता है। यहां शिक्षण संस्थानों के हाईप्रोफाइल छात्र भी आते थे। होटल के रजिस्टर में पुलिस को कोई एंट्री नहीं मिली है। मामले में कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें