फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, देखें तस्वीरें

Mon, 05 Jul 2021 09:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में देह व्यापार को लेकर बार-बार कार्रवाई होती रहती है लेकिन, शहर में यह धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पुलिस अधिकारियों पर भी सवाल उठते हैं। अब फिर से एक होटल में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। 

कंकरखेड़ा स्थित एक होटल में गुरुवार को एएचटीयू पुलिस टीम ने कंकरखेड़ा पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। पुलिस को यहां देह व्यापार के धंधा होने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मैनेजर सहित आठ पुरुष, एक महिला और दो युवतियों को पकड़ा है। बताया गया कि होटल के कमरों में कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस सभी को अपने साथ एएचटीयू थाने ले गई।
 
एसएसपी के पास शिकायत आई कि मेरठ के कई होटलों में देह व्यापार चलता है। कई जगहों पर पुलिस की सेटिंग भी रहती है। गुरुवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी व एसपी क्राइम रामअर्ज के निर्देश पर टीम गठित की गई। महिला थाना की सीओ रूपाली राय, सीओ दौराला संजीव दीक्षित और एएचटीयू की टीम गुरुवार को पुलिस रोहटा बाईपास पर स्थित होटल द लायन किंग पहुंची। जहां पर देह व्यापार होता मिला। पुलिस टीम ने होटल संचालक अक्की त्यागी को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा टीम ने मैनेजर सहित आठ पुरुष, एक महिला और दो युवतियों को भी पकड़ा है। इनमें रिसेप्शनिस्ट, दलाल, ग्राहक सहित अन्य शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ में होटल से हिरासत में लिए गए युवक-युवतियां - फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस आरोपियों को एएचटीयू थाने ले गई और आगे की छानबीन शुरू की गई। छापा मारने वाली टीम में रूपाली राय के अलावा विजय कुमार, विवेक कुमार, लतेश वर्मा, ऋषिपाल सिंह, ऊधम सिंह, मोहित कुमार, सोनी कुमारी, मीनाक्षी, सिद्धार्थ, पिंकी भाटी, नरेश कुमार, अनीस, संदीप और सुनीता गोस्वामी शामिल रहे।
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ में होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा। - फोटो : amar ujala
चार लोगों की पार्टनरशिप में चलाता था होटल
पुलिस के मुताबिक, चार लोग देवेंद्र, प्रदीप, कर्म और अक्की त्यागी मिलकर होटल चलाते हैं। चारों की सहमति से ही होटल में देह व्यापार का धंधा चलता था। पुलिस ने मैनेजर सुमित और सुपरवाइजर राहुल से पूछताछ की। उसने चारों लोगों के बारे में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद एएचटीयू में होटल मालिकों को भी मुकदमे में नामजद कर लिया गया। नामजद देवेंद्र को लेकर कई चर्चाएं है। देवेंद्र कहां का निवासी है, इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। 

4 of 5
छापेमारी के दौरान पुलिस की गाड़ियां - फोटो : amar ujala
पॉश कालोनियों से लेकर होटलों में चल रहा देह व्यापार
रेड लाइट एरिया खत्म होने के बाद पॉश कॉलोनी से लेकर होटलों को देह व्यापार के धंधे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। कंकरखेड़ा में कई होटलों पर देह व्यापार का धंधा गुपचुप तरीके से कराया जा रहा है। दौराला थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे एक होटल में भी दो बार देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में होटल से हिरासत में लिए गए युवक-युवतियां - फोटो : amar ujala
सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि कंकरखेड़ा के अन्य होटल की सूची तैयार कर जल्द ही चेकिंग कराई जाएगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इसको लेकर एएचटीयू की टीम थाना पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाएगी। जिस होटल में यह धंधा होता है, उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें