फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पुलिस को है बड़ी वारदात का इंतजार? सामने आई लापरवाही, फिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई

Wed, 19 Aug 2020 03:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में रेस्टोरेंट और कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार शहर का माहौल खराब कर रहे हैं। पुलिस की अनदेखी शास्त्रीनगर में बड़ी वारदात करा सकती है। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हुक्का बार में तमंचे पर डिस्को पुलिस ने पकड़ा। इसके बावजूद भी पुलिस गंभीर नहीं है। शास्त्रीनगर में डगआउट और फिर लेवल अप कैफे में हुक्का बार का खुलासा होने पर नौचंदी पुलिस की लापरवाही फिर उजागर हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वहीं एडीजी और आईजी के कड़े रुख के बावजूद पुलिस ने 54 आरोपियों में से 46 को थाने से जमानत दे दी, जबकि आठ आरोपी ही जेल भेजे। 

4 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने बताया कि उनका हुक्का बार पहले आबूलेन पर चलता था। पुलिस ने वहां पर सख्ती की तो शास्त्रीनगर में हुक्का बार चलाने के लिए यह बिल्डिंग किराए पर ली थी। सवाल है कि इन आरोपियों ने हुक्का बार चलाने के लिए नौचंदी थाना क्षेत्र ही क्यों चुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हुक्का बार से युवकों से बरामद हुक्के। - फोटो : अमर उजाला
नहीं हो रही सख्त कार्रवाई
शास्त्रीनगर में एक के बाद एक नशे का कारोबार सामने आ रहा है। डगआउट में हुक्का पीने की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी खामोश हो गए। जिसका नतीजा हुआ कि सदर निवासी सौरभ सोनकर ने हुक्का बार चलाने के लिए शास्त्रीनगर क्षेत्र को चुन लिया। डगआउट कैफे में पकड़े हुक्का बार में पुलिस मजबूती से कार्रवाई कर देती तो लेवल अप कैफे पर पहले ही शिकंजा कस जाता। पुलिस की कार्यप्रणाली से शास्त्रीनगर का माहौल बिगड़ रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें