फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटे अफसर, बद्दो के साथियों में मची खलबली, वायरल हुए थे ये फोटो

Fri, 13 Nov 2020 12:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मंत्री के साथ पपीत का फोटो वायरल - फोटो : अमर उजाला
मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के साथी पपीत बढ़ला के केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और गिरिराज सिंह के साथ फोटो वायरल होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गैंगस्टर की कार्रवाई से पहले ही पुलिस ने बद्दो के साथियों की निगरानी भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के साथ पपीत बढ़ला - फोटो : अमर उजाला
बद्दो के साथी पपीत बढ़ला, मुकुट महल के मालिक मुकेश गुप्ता, अनिल छाबड़ा और सोनू सहगल सहित 17 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई सुनिश्चित हुई है। थाने से लिखा-पढ़ी होने के बाद इसके लिए डीएम व एसएसपी के हस्ताक्षर का इंतजार है। गैंगस्टर की कार्रवाई से खुद को बचाने के लिए बद्दो के साथी सिफारिशें लगवा रहे हैं। दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल की गई पपीत की फोटो को इसी कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि बद्दो का कोई साथी कार्रवाई से नहीं बच पाएगा। सभी पर चार्जशीट भी लगाई जा रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के साथ पपीत बढ़ला (बायें से पहला सफेद शर्ट में)। - फोटो : अमर उजाला
मूंछ गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने सुशील मूंछ गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सहदेव पुत्र किरण सिंह निवासी गांव मथेड़ी सुशील मूंछ गैंग का सदस्य है। थाना रतनपुरी का टॉप-10 और हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तमंचा, कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर हत्या, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में लगभग छह से अधिक मामले दर्ज हैं।

4 of 5
बद्दो के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
बाकी संपत्ति भी जल्द की जाएगी जब्त
पुलिस का दावा है कि बद्दो की पंजाबीपुरा में कोठी के अलावा बेरीपुरा और जगन्नाथ पुरी में भी संपति है। 2017 में रविंद्र गुर्जर हत्याकांड में सजा होने से पहले बद्दो ने इस संपति को 25 फीसदी पैसा लेकर लोगों को दी है। इसका रिकॉर्ड पुलिस ने निकाल लिया है। एडीजी जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि बद्दो की कोठी की कुर्की के बाद उसकी बाकी संपति गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 ए के तहत जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुख्यात सुशील मूंछ - फोटो : फाइल
मूंछ के साथ किए कई अपराध 
बद्दो और मूंछ ने एक साथ मिलकर कई वारदातें अंजाम दी हैं। पुलिस ने इसका रिकॉर्ड खंगाल लिया है। पुलिस को अंदेशा है कि बद्दो ने फरार होने से पहले मूंछ को जरूर बताया होगा। उसकी संपत्त्ति और फिलहाल उसकी फरारी को लेकर एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई मूंछ से पूछताछ करने की बात कह रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें