फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली सगाई की खुशियां, चार दोस्तों की लाशें देख मच गई चीत्कार, देखिए तस्वीरें

Mon, 09 Nov 2020 04:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
मामा के घर सगाई की खुशियों में शामिल होकर हंसी-खुशी लौट रहे दोस्तों पर मौत ने झपट्टा मारा। एक ही पल में खुशियां मातम में बदल गईं। एक घर के दो चिराग बुझे तो गम का पहाड़ टूट गया। गमजदा परिजन दिल्ली से रात में ही बड़ौत पहुंच गए। एक साथ चार लाशें देखकर हर किसी का दिल रो उठा।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एडवोकेट कपिल कुमार दिल्ली के साकेत कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। निजी कंपनी में नौकरी करने वाले अपने भाई धर्मेंद्र के साथ शामली में मामा के बेटे के सगाई समारोह में शामिल होने आए थे। दोनों भाइयों में आपस में भी दोस्ती जैसा रिश्ता था। एकसाथ पांच दोस्त चलने के लिए राजी हो गए। लेकिन लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। दो सगे भाइयों की मौत के बाद उनके घर में तीसरा एक भाई रह गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लाशें देख बेसुध हो गया नरेश कुमार
पुलिस मृतकों के शव और घायल नरेश कुमार को लेकर बड़ौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। देर रात एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा और सीओ बड़ौत आलोक कुमार भी सीएचसी पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। नरेश कुमार ने जैसे ही चार दोस्तों की लाश एक साथ देखी, वह बेसुध हो गया। 

4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डायरी से मिले नंबरों से किया संपर्क
गाड़ी में मिली डायरी की मदद से पुलिस की परिजनों से बात हो सकी। हादसे की जानकारी मिलते ही वह रात में बड़ौत पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे के क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
कार के उड़ गए परखच्चे
तेज गति से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसा देख हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों की रूह कांप गई। क्षतिग्रस्त आई-20 कार के पीछे चल रहे वाहन भी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें