फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का भतीजा है मास्टरमाइंड, गोदाम में करोड़ों की फर्जी एनसीईआरटी की किताबें देख अफसर हैरान, तस्वीरें

Sat, 22 Aug 2020 11:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
भाजपा नेता का गोदाम - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में एनसीईआरटी की नकली पुस्तकों के प्रकाशन का भंडाफोड़ होने के पीछे अधिकृत प्रकाशक के अलावा भाजपा की आपसी गुटबाजी अहम है। प्रकाशक के कंधे पर हाथ रखकर भाजपाइयों ने ही इस पूरे मामले की पटकथा लिखी है। जिसके पीछे सीधे तौर पर संगठनात्मक खींचतान के अलावा साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कैंट सीट को लेकर सीधे-सीधे राजनीति है। 
विज्ञापन

2 of 7
किताबें बरामद - फोटो : अमर उजाला
यह प्रिंटिंग प्रेस भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता की है। इस प्रिंटिंग प्रेस पर उनके भतीजे सचिन गुप्ता भी उनके पार्टनर हैं। हालांकि कुछ साल पहले तक कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के पुत्र भी इस प्रिंटिंग प्रेस में साझीदार थे। लेकिन जब नकली किताबों के प्रकाशन को लेकर छापा पड़ा तो उन्होंने लिखित में अपनी हिस्सेदारी हटा ली। हालांकि इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि अभी भी कैंट विधायक के पुत्र की अप्रत्यक्ष साझेदारी इस प्रिंटिंग प्रेस में है।
विज्ञापन

3 of 7
फर्जी किताबों का गोदाम - फोटो : अमर उजाला
नहीं दिया किसी को संरक्षण
इस पूरे मामले में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि मेरा या मेरे परिवार के किसी सदस्य का न तो इस तरह के किसी काम से जुड़ाव है और न कभी रहा है। और ना ही मैंने कभी किसी गलत काम करने वाले को संरक्षण दिया है। यदि कोई ऐसी बातें फैला रहा है तो वह राजनैतिक विद्वेष है। 

4 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूरे मामले में भाजपाई ही सक्रिय 
प्रिंटिंग प्रेस के मालिक संजीव गुप्ता कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के अति निकटतम लोगों में है। इस समय वह भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष हैं तो सत्यप्रकाश अग्रवाल के राजनैतिक वारिस होने का भी दावा ठोक रहे हैं। चर्चा है कि भाजपा के ही एक गुट ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। एक तरफ जहां विधायक को सीधे झटका देने की रणनीति है तो संजीव अग्रवाल को पूरी तरह किनारे करने की सोच इस मामले में सामने आ रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
इस पूरे मामले में भाजपा के एक पदाधिकारी जो कैंट सीट से दावेदार हैं उनकी और एक विधायक की भूमिका को लेकर पार्टी में चर्चा तेज है। इन दोनों ने मिलकर पूरे मामले की पटकथा लिखी है। क्योंकि पदाधिकारी के खास लोग हुक्काबार में संलिप्त हैं तो एमसीएक्स के कारोबार से भी जुड़े हैं। जिसे लेकर कैंट विधायक गुट काफी समय से विरोध दर्ज करा रहा था। 
विज्ञापन

6 of 7
जला दी किताबें - फोटो : अमर उजाला
पूर्व में दो बार हो चुका है नकली पुस्तकों का खुलासा 
मोहकमपुर स्थित इस प्रिंटिंग प्रेस पर नकली पुस्तकों के प्रकाशन का दो बार खुलासा हो चुका है। एक बार प्रिंटिंग प्रेस पर ही छापा मारकर भारी संख्या में पुस्तकें बरामद की गई थीं, तो दूसरी बार उत्तराखंड में नकली पुस्तकों की बिक्री का खुलासा हुआ था। जिसमें इसी प्रिंटिंग प्रेस का नाम सामने आया था। तब भाजपा के ही एक विधायक ने इस पूरे मामले को उत्तराखंड में सुलझाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोदाम - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पिछले करीब एक दशक से इस प्रिंटिंग प्रेस पर नकली पुस्तकें प्रकाशित हो रही हैं। जिसे लेकर छापे तो लगे। लेकिन राजनैतिक दबाव में मामले दबा दिए गए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें