फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जुबेर की लाश देख भीड़ ने खोया आपा, जबरदस्त हंगामा, देखिए तस्वीरें

Sat, 25 Aug 2018 08:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
यूपी में मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी जुबेर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद उसकी लाश घर पहुंची तो भीड़ ने आपा खो दिया। तस्वीरों में देखिए आगे क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 7
जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
वहीं सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी तीनों थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जिनसे लोगों ने पीड़ित परिवार की मुफलिसी का हवाला देते हुए उनके लिए आर्थिक सहायता की मांग की।
विज्ञापन

3 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने शासन को संस्तुति करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया, जिसके बाद लद्दावाला स्थित कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया।

4 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी जुबेर के कत्ल से क्षेत्र में गम और गुस्सा व्याप्त है। बेहद गरीब परिवार की एकमात्र उम्मीद का इस तरह कत्ल कर देने से आहत लोगों की भावनाएं शाम के समय तब भड़क उठीं, जब पोस्टमार्टम के लिए उसकी लाश घर पहुंची। लाश देख भीड़ ने आपा खो दिया और शव को घर के बाहर रख हंगामा कर दिया। कातिलों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला
उधर, हंगामे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह और सीओ सिटी हरीश भदौरिया तीनों थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों व गुस्साए लोगों से वार्ता की।
विज्ञापन

6 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसमें लोगों ने कातिलों की गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ित परिवार की मुफलिसी का हवाला देते हुए उनके लिए आर्थिक सहायता की मांग की, जिस पर अफसरों ने इस संबंध में शासन से संस्तुति कर हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद फोर्स के साथ किशोर की लाश को लद्दावाला कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां गमगीन माहौल में शव दफनाया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें