फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झूठी शान की खातिर विवाहित बेटी की हत्या, बिटौड़े में जलाया शव, देखें तस्वीरें

Sat, 25 Aug 2018 08:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में झूठी शान की खातिर पिता ने पुत्र के साथ मिलकर विवाहित बेटी की हत्या कर शव बिटौड़े में जला दिया। ग्रामीणों की भीड़ लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने अधजले शव को आग से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

2 of 6
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता-पुत्र ने बताया कि बेटी के कई युवकों से संबंध थे। कई बार समझाने के बाद भी नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 6
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मामला जानी थाना क्षेत्र के टिमकिया गांव का है। शुक्रवार सुबह एक बिटौड़े में आग सुलगती देखकर ग्रामीण जमा हो गए। उन्हें बिटौड़े में एक मानव खोपड़ी जलती दिखाई दी। लोगों ने इसकी सूचना बिटौड़े के मालिक चमन को दी। उसके नहीं आने पर लोगों पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने बिटौड़े की आग से एक अधजला शव निकाला।

4 of 6
बिटौड़े में शव जलाया - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बिटौड़े के मालिक चमन व उसके बेटे सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता-पुत्र ने बिटौड़े में जलने वाला शव शालू (22) का बताया। जो कि चमन की बेटी थी। आरोपियों ने बताया कि शालू का चाल-चलन ठीक नहीं था। उन्होंने कई बार शालू को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बृहस्पतिवार रात घर लौटने पर पिता-पुत्र ने शालू से मारपीट की। इसके बाद दोनों ने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। शव को बिटौड़े में रखकर आग लगा दी। रात में बारिश हो जाने के कारण शव पूरा नहीं जला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
नहीं मारते तो हमें मरना पड़ता 
हत्यारोपी चमन ने बताया कि अगर बेटी शालू को नहीं मारते तो हमें मरना पड़ता। समाज में इतनी बदनामी हो रही थी कि बर्दाश्त के बाहर थी। दो साल पहले बेटी की शादी कर दी थी। वहां से मायके आ गई। उसके मामा के घर भेजा तो वहां भी बदनामी कराने लगी। कई बार समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदार को भी बुलाया 
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के रिश्तेदार को भी बुलाकर पूछताछ की गई है। रिश्तेदार ने शव शालू का बता दिया है। जानी पुलिस ने बताया कि इसकी फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। पुलिस ने बिटौड़े की राख से हड्डी भी बरामद की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें