फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टेंपो में गाने पर विवाद के बाद की दोस्ती...फिर शराब पिलाकर मारा; सूखे पत्तों में जला दी लाश; जूते से पहचान

Wed, 07 Jan 2026 12:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में नाबालिग टेंपो चालक ने एक युवक की हत्या कर दी। युवक का सरधना के रार्धना-अक्खेपुर मार्ग पर स्कूल के पास शव जलता मिला। मृतक युवक का टेंपो में गाना चलाने को लेकर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
1 of 9
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के मेरठ में टेंपो में गाना बजाने से मना करने पर टेंपो चालक और उसके साथियों ने मुजफ्फरनगर शहर के हनुमान चौक किला मोहल्ला निवासी रोहित उर्फ रोनू (28) पुत्र सुरेंद्र की हत्या कर दी। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को रार्धना-अक्खेपुर मार्ग पर स्कूल के पास जला दिया। हालांकि शव पूरी तरह जल नहीं सका। 

परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उसकी पहचान की। रोहित की मौसी मदनवती की तहरीर पर सरधना थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

सरधना थाना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ निवासी अंकित कश्यप के अनुसार, उसका मौसेरा भाई रोहित मुंबई में शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। सोमवार को वह मुंबई से घर लौटा था और शाम को मौसी के घर ज्वालागढ़ जाने के लिए गांव दादरी से टेंपो में बैठा था। 
विज्ञापन

2 of 9
meerut murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रास्ते में टेंपो में नाबालिग चालक ने गाना चलाया तो उसने मना किया। इस बात पर उसका चालक से विवाद हो गया। बाद में समझौता हो गया और दोनों ने सलावा में शराब खरीदी। शराब पीने और चाउमीन खाने के बाद वे रार्धना चौराहे पहुंचे, यहां फिर से शराब पी। 

 
विज्ञापन

3 of 9
पुलिस ने बरामद किया ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान दोनों के बीच फिर से दोबारा कहासुनी और मारपीट हो गई। आरोप है कि चालक ने ईंट या किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर रोहित की हत्या कर दी। इसके बाद शव को अक्खेपुर-रार्धना मार्ग स्थित किसान पब्लिक स्कूल के पास जला दिया।

 

4 of 9
हत्या के बाद जलता हुआ शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौकीदार ने जलता हुआ देखा शव
चौकीदार ने शव जलता देख मचाया शोर सोमवार देर रात स्कूल के चौकीदार जनक सिंह ने दीवार के पास आग जलती देखी। पास जाकर देखने पर एक युवक की लाश जलती मिली। इसके बाद शोर मचाया। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने आग से शव बाहर निकाला लेकिन तब तक उसका ऊपरी हिस्सा जल चुका था। सिर से खून निकलने के निशान मिलने पर ग्रामीणों ने हत्या से पहले मारपीट की आशंका जताई। मौके से शराब की बोतलें और अन्य सामान भी बरामद हुआ। सूचना पर रात में ही एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ सरधना आशुतोष कुमार और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कोहरा छाया होने के कारण कोई ठोस सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 
विज्ञापन

5 of 9
रोहित की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबूत मिटाने को रची खौफनाक साजिश 
हत्या के बाद हत्यारोपियों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। आसपास खड़े पेड़ों से सूखे पत्ते इकट्ठा किए गए और कपड़ों की कतरनों के साथ रोहित के शव को आग के हवाले कर दिया गया। मौके की स्थिति देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सब कुछ सोच-समझकर साक्ष्य मिटाने के इरादे से किया गया। 
विज्ञापन

6 of 9
हत्या के बाद यहां जलाया था शव, रोहित की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घने कोहरे की आड़ में वारदात, जलते शव का वीडियो वायरल
घटना के समय सड़क पर छाए घने कोहरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पहले युवक के सिर पर धारदार हथियार से बेरहमी से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया। सोशल मीडिया पर जलते हुए शव का वीडियो सामने आने के बाद लोग सिहर उठे। 
विज्ञापन

7 of 9
ऑटो चालक ने की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह गया। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई आरोपी से गहन पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही सामने आ सकेगी। घटना को किस तरीके से अंजाम दिया गया, इसकी पूरी तस्वीर विधिवत खुलासे के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा

 

8 of 9
हत्या के बाद यहां जलाया था शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोन पर मौसी को दी हमले की सूचना
मौसी मदनवती ने बताया कि रोहित ने सोमवार देर शाम उसे फोन करके बताया था कि वह मुझसे मिलने आ रहा है। कुछ समय बाद बताया कि टेंपो में गाना बजाने को लेकर उसका चालक से विवाद हो गया। फिर फोन कर बताया कि सलावा में कुछ युवक उसके पास मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद उसका फोन आया कि ये लोग राणा प्रताप चौक ज्वालागढ़ आ गए है और मेरे साथ अब भी मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद उसका फोन नहीं आया। परिजन पूरी उसे तलाशते रहे, मगर नहीं मिला। सुबह पुलिस ने बताया कि एक युवक की लाश मिली है। उसका सामान भी नहीं मिला। 

 
विज्ञापन

9 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock Image
जूते से की पहचान 
सीओ सरधना ने बताया कि मौसी और परिजनों ने मंगलवार को मोर्चरी जाकर शव की पहचान की। मृतक के जूते से उसकी पहचान रोहित के रूप में की है। इसके बाद मौसी की तहरीर पर सरधना थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले की पूरी जांच की जाएगी। घटनास्थल के पास पड़े साक्ष्यों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य और गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। मृतक की जूते से पहचान हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें