फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: दुजाना एनकाउंटर के पीछे का सच, आखिर कब से रडार पर था कुख्यात, तिहाड़ जेल से बाहर आते ही दी थी धमकी

Thu, 04 May 2023 08:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
गैंगस्टर अनिल दुजाना का अंत - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी का कुख्यात अनिल दुजाना गुरुवार को एसटीएफ की मुठभेड़ में मारा गया। भले ही वह आज मुठभेड़ का शिकार हुआ हो लेकिन, एसटीएफ व गौतमबुद्धनगर पुलिस की टीमें तब से उसकी तलाश थीं। जब उसने तिहाड़ जेल से छूटने के बाद जयचंद प्रधान हत्याकांड में उसकी पत्नी और गवाह संगीता को धमकी दी थी। इसके बाद अनिल दुजाना के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए थे।

एसटीएफ की मिली सटीक जानकारी
मेरठ एसटीएफ की टीम को गुरुवार दोपहर के बाद सूचना मिली कि कुख्यात दुजाना किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। यह जानकारी मिलते ही एसटीएफ की टीम ने उसकी तलाश की तो वह भोला जाल के पास जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसकी घेराबंदी करते हुए पकड़ने की कोशिश की। 
विज्ञापन

2 of 5
मृतक अनिल दुजाना कुख्यात - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात ने पुलिस कर्मियों पर की फायरिंग
खुद को घिरा देख कुख्यात अनिल दुजाना ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें कुख्यात मारा गया। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
अनिल दुजाना - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी में खौफ का पर्याय बना दुजाना
कुख्यात अनिल दुजाना वेस्ट यूपी में खौफ का पर्याय बना हुआ था। उस पर लूट, हत्या, डकैती समेत 65 मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ में एसटीएफ के एसपी बृजेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने उसे गंगनहर पर भोला की झाल पर घेर लिया। अनिल दुजाना ने एसटीएफ की टीम पर गोली चला दी, जवाबी फायरिंग में वह मारा गया।

4 of 5
अनिल दुजाना एनकाउंटर, Anil Dujana Encounter - फोटो : अमर उजाला
किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था कुख्यात
बृहस्पतिवार को मेरठ एसटीएफ यूनिट को सूचना मिली कि अनिल दुजाना मेरठ में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। दोपहर को टीम ने गंगनहर पर घेराबंदी कर दी। स्कॉर्पियो में अनिल दुजाना का टीम ने पीछा किया तो वह भोला झाल की तरफ भाग निकला, रास्ते में घिरने पर उसने टीम पर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ टीम ने जवाबी गोलीबारी में उसे ढेर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल दुजाना - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ के एसपी बृजेश सिंह ने बताया कि अनिल दुजाना के पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए भिजवा दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें