फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें दुजाना का दी एंड: गैंगस्टर को दौड़ा-दौड़ाकर STF ने ठोका, पूरे NCR में था अनिल का आतंक

Thu, 04 May 2023 06:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
गैंगस्टर अनिल दुजाना का अंत - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में आतंक का पर्याय रहे अनिल दुजाना का मेरठ में गुरुवार को एनकाउंटर हो गया। यूपी एसटीएफ ने माफिया को दौड़ा-दौड़ाकर मुठभेड़ में मार गिराया। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि अनिल दुजाना से मुठभेड़ के दौरान 15-20 राउंड फायरिंग हुई। उसके पास से दो पिस्टल और कई गोलियां बरामद हुई हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कुख्यात अमित दुजाना एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एक सप्ताह पहले ही कुख्यात अनित दुजाना जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके बाहर आने पर कई लोग दहशत में थे। 2000 से पूर्व अनिल दुजाना, सुंदर भाटी के लिए अवैध सरिया का कारोबार का कार्य करता था। वह अवैध सरिया कारोबार से हुई कमाई का कुछ हिस्सा सुंदर माटी को देता था। चूंकि अनिल दुजाना कुख्यात किस्म का अपराधी नहीं था, इसलिए अपराध जगत में अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए इसने सुंदर भाटी के नाम का सहारा लिया और धीरे-धीरे अपराध कर अपना नाम विख्यात करता रहा।

विज्ञापन

3 of 6
मौके पर मिला हथियार - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार कुख्यात अनिल दुजाना के मेरठ में भोला झाल पर सक्रिय होने की पुख्ता जानकारी होने के बाद एसटीएफ ने उसे चारों ओर से घेर लिया। बताया गया कि पुलिस पर फायरिंग करते हुए वह फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

4 of 6
इसी गाड़ी से भाग रहा था दुजाना - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में आया था तिहाड़ से
कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना पिछले काफी समय से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था, लेकिन कुछ समय पहले वह जमानत पर बाहर आया था। बताया जाता है कि इसकी जानकारी मॉनिटरिंग सेल के द्वारा पुलिस को भेजी गई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इसमें संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

5 of 6
फोरेंसिक टीम ने किया मुठभेड़ स्थल का मुआयना - फोटो : अमर उजाला
जेल से बाहर आते ही देने लगा था हत्या की धमकी
जेल से बाहर आते ही अनिल दुजाना ने जयचंद प्रधान मर्डर केस में उसकी पत्नी और गवाह संगीता को धमकी दी। जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए अनिल दुजाना के खिलाफ पिछले सप्ताह में दो मुकदमे दर्ज किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनिल दुजाना एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
सीएम बोले- यूपी में माफिया की कोई जगह नहीं
गैंगस्टर अनिल दुजाना एनकाउंटर के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में माफिया की कोई जगह नहीं। इससे पहले बिजनौर में ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें