बागपत में कोतवाली पुलिस की लापरवाही से मोहल्ला कुरैशियान में दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा मंगलवार को बवाल में तब्दील हो गया। सोमवार रात हुए झगड़े में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी, जबकि आरोपी खुले घूम रहे थे। अगर कोतवाली पुलिस सख्ती करती तो मंगलवार को मारपीट, पथराव और फायरिंग नहीं होती। आगे देखिए बवाल की तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 6
बागपत बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात पशु व्यापारी रिजवान और राशिद पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था। घायल रिजवान ने घोसियान मोहल्ले के राशिद, फईम, बाबू, फुरकान और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
3 of 6
बागपत बवाल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुराना कस्बे में दोनों पक्षों का फिर आमना-सामना हो गया। मुकदमा दर्ज कराने को लेकर पहले बहस हुई, इसके बाद धक्का-मुक्की हो गई। तनाव बढ़ा तो पथराव शुरू हो गया।
4 of 6
बागपत में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि सोमवार के झगड़े के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी, इसी बीच दोबारा झगड़ा हो गया। फायरिंग की भी सूचना है, पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस ने महिला को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
पांच साल से चल रहा दोनों पक्षों में विवाद
रिजवान और राशिद पक्ष के बीच पांच साल से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। कुरैशियान मोहल्ले के रिजवान का कहना है कि उसने 3.40 लाख रुपये दिए हैं, जबकि घोसियान मोहल्ले के राशिद का कहना है कि उसने उल्टा रिजवान को 30 हजार रुपये उधार दे रखे हैं।
गाधी की वारदात से भी नहीं लिया सबक
कोतवाली पुलिस ने गाधी गांव की वारदात से सबक नहीं लिया। गाधी गांव में दो पक्षों के बीच पहले झगड़ा हुआ। पुलिस ढीला रवैया अपनाए रही। इसके बाद रक्षाबंधन के दिन रवित की हत्या कर दी गई। गांव में अभी भी तनाव है। इसी तरह की वारदात सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव में हुई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें