मेरठ में भाजपा नेता की हत्या का आरोपी रोबिन और उसके साथी वर्चस्व के लिए पहले भी फायरिंग कर चुके हैं। रोबिन ने अपने साथियों के साथ बुधवार को गांव के ही शिवम पर गढ़मुक्तेश्वर के नानपुर गांव में फायरिंग की थी।
मेरठ के किठौर के भड़ौली गांव में भाजपा नेता की हत्या के मामले में आरोपी रोबिन को लेकर खुलासा हुआ है। गांव में रोबिन और उसके साथियों का आतंक है। ये वर्चस्व के लिए किसी से भी मारपीट और आए दिन फायरिंग कर दहशत फैलाते हैं। रोबिन ने अपने साथियों के साथ बुधवार को गांव के ही शिवम पर गढ़मुक्तेश्वर के नानपुर गांव में फायरिंग की थी।
प्रमोद भड़ाना और प्रधान पति अंकित इस मामले में शिवम पक्ष के साथ गढ़मुक्तेश्वर थाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे रोबिन बौखला गया और उसने प्रमोद भड़ाना की हत्या कर दी।
गांव के ही शिवम पर बुधवार को की थी फायरिंग
एसपी देहात के मुताबिक विनीत व रोबिन का शिवम से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शिवम बुधवार शाम नानपुर गांव स्थित सैलून पर बाल कटवाने गया था। इसी दौरान रोबिन अपने साथी विनीत और उसके भाई राहुल संग बाइक से वहां पिस्टल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 10
प्रमोद की हत्या के बाद घर पर मौजूद पिता व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने शिवम पर करीब आठ राउंड फायर किए। किसी तरह वह बच गया। शिवम के साथ प्रमोद और अंकित गढ़मुक्तेश्वर थाने पहुंचे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। रोबिन के पिता तरसपाल को हिरासत में लिया था।
4 of 10
मृतक की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरे आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
इसी रंजिश में रोबिन ने प्रमोद की हत्या कर दी। शनिवार को विनीत ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। रोबिन को पुलिस तलाश कर रही थी। विनीत किठौर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उत्तराखंड में भी उसके खिलाफ कई मुकदमे हैं। रोबिन पर भी हत्या, चोरी व मारपीट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
5 of 10
ग्राम प्रधान पति सतीश, इन पर भी आरोपी ने गोली चलाई थी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोबिन को तलाश रही है हापुड़ पुलिस
क्षेत्र के गांव नानपुर में तीन दिन पूर्व बाल कटवाने आए जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव भड़ौली निवासी शिवम पर उनके ही गांव निवासी विनीत ने गोली चला दी थी। उस घटना में शिवम बाल-बाल गया। जबकि आरोपी कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। घटना में शिवम के चाचा सतीश प्रधान और प्रमोद भड़ाना ने विनीत के अलावा रोबिन और राहुल के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
6 of 10
मृतक के घर मौजूद महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोबिन को भी हापुड़ पुलिस निरंतर तलाश कर रही थी। हालांकि रोबिन के पिता को गढ़ कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस के आला अधिकारियों ने रोबिन के संबंध में पूछताछ की थी। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही रोबिन पिस्टल लेकर सतीश और प्रमोद के पीछे घूम रहा था।
विज्ञापन
7 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रमोद की दिनचर्या की थी पूरी जानकारी
ग्रामीणों के मुताबिक, प्रमोद रोजाना सुबह पशुओं को चारा लाने अपने खेत पर जाता था। इसकी जानकारी रोबिन को थी। इसके चलते वह पहले ही प्रमोद के खेत से पहले एक ईख के खेत में छिपकर बैठ गया। प्रमोद बुग्गी लेकर ईख के खेत के पास पहुंचा तो रोबिन ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फोरेंसिक टीम को मौके पर जांच के दौरान करीब आधा दर्जन खोखे मिले हैं।
8 of 10
घटनास्थल पर पड़ा खोखा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोलू गैंग का भी नाम आया सामने
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर में पांच दिन पूर्व शिवम पर गोली चलाई गई थी। इस मामले में विनीत भड़ौली ने दो दिन पहले मेरठ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इस मामले में गोलू गैंग का भी नाम जांच में सामने आया है। विनीत भड़ौली गोलू गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इस बिंदु पर भी किठौर पुलिस जांच कर रही है।
9 of 10
मेरठ में भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
चाचा की हत्या के बाद अंगुली से कुरेदे थे जख्म
पुलिस के मुताबिक, मकान के विवाद को लेकर हुई पंचायत में एलान के बाद 15 अगस्त 2018 की रात अपने शराब के ठेके लौट रहे नरेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पत्नी विमलेश ने अपने जेठ तरसपाल और उसके पुत्र रोबिन समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब रोबिन नाबालिग था।
ग्रामीणों ने बताया कि रोबिन अपने चाचा से इतनी रंजिश रखता था कि हत्या के बाद गोली के जख्मों को उसने अंगुली से कुरेदा था। रोबिन नानपुर स्थित रुद्रा इंस्टीट्यूट में बीए में पढ़ता था। वह कॉलेज में भी वर्चस्व जमाना चाहता था। रोजाना अन्य छात्रों से मारपीट करता था। कई बार समझाने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने एक वर्ष पूर्व उसे निष्कासित कर दिया था।