उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस कस्टडी से भागे शातिर अपराधियों के गैंग सक्रिय हैं। मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो, मोनू अच्छरौंडा और नजाकत तांत्रिक को गिरफ्तार करने का टास्क अब एडीजी जोन ने मेरठ पुलिस को दिया है। एडीजी ने रविवार को अपने ऑफिस में बैठक कर निर्देश दिए कि इन तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी में कोई कसर न छोड़ी जाए। बैठक में आईजी रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी, एसपी देहात और सीओ मौजूद रहे।