फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव 2018: सपाइयों में जमकर चले लात-घूंसे, देखिए तस्वीरें

Thu, 15 Mar 2018 05:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सपाई भिड़े - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में मिली जीत के बाद पार्टी कार्यालय पर जश्न मना रहे सपाई आपस में ही भिड़ गए। जमकर लात-घूंसे चले और गाली-गलौज हुई। इस दौरान दोनों सपाइयों के कुर्ते फट गए। बाद में किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया गया।
विज्ञापन

2 of 7
सपाई भिड़े - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फोटो खिंचवाने के दौरान सपा नेता बाबर चौहान और एक अन्य में धक्का-मुक्की हो गई है। गाली-गलौज केबाद बात मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि बाद में दोनों सपाई मारपीट की बात से मुकर गए।
विज्ञापन

3 of 7
सपाई भिड़े - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी तरफ सपाइयों ने आरोप लगाया कि घंटाघर पर कई पुलिसकर्मियों ने जश्न मनाने का विरोध भी किया। इसके अलावा शहर में अन्य जगह आतिशबाजी कर मिठाई बांटने वालों में वसीम राहुल, मौ. चांद, इजहार, सत्तार, जितेंद्र गुर्जर, डॉ. कय्यूम, गीता सिंह, संदीप तितौरिया आदि रहे। जबकि विपिन मनोठिया ने डॉ. भीमराव अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह और डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

एतिहासिक जीत

4 of 7
जश्न मनाते सपाई - फोटो : अमर उजाला
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने कहा, यह ऐतिहासिक जीत सांप्रदायिकता के खिलाफ जनता की आवाज है। सपा ने सत्ता में रहते हुए जनता के लिए बहुत काम किए थे।
विज्ञापन

परिणाम चिंताजनक 

5 of 7
राजेंद्र अग्रवाल, सासंद, भाजपा
परिणाम चिंताजनक हैं। गंभीरता से देखना होगा कि कहां कमी रह गई। इसे अति उत्साह भी कह सकते हैं। मतदान का प्रतिशत कम रहना संगठन की विफलता है। 2019 की तैयारी की दृष्टि से ये चेतावनी है, कमियां दूर की जाएंगी। - राजेंद्र अग्रवाल, सासंद, भाजपा
विज्ञापन

जनता का निर्णय स्वीकार 

6 of 7
लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
जनता का निर्णय स्वीकार है। लेकिन कहीं न कहीं इस चुनाव में वोटों का बिखराव हुआ है। इस परिणाम से सपा और बसपा मुंगेरी लाल केहसीन सपने न पाले। समीक्षा करेंगे और 2019 केलिए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह संतुष्ट करते हुए चुनाव फतेह करेंगे।- लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का घमंड टूटा

7 of 7
अतुल प्रधान, सपा नेता
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जनता ने स्वीकार किया है। भाजपा का घमंड टूटा है। अब 2019 की तैयारी है।- अतुल प्रधान, सपा नेता

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें