फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव: भाजपा की हार पर खुशी मनाते सपा-बसपा के कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

Thu, 15 Mar 2018 01:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
खुशी मनाते सपा-बसपा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। जहां पूरे प्रदेश में सपा-बसपा के कार्यकर्ता रंगों के साथ खुशी मना रहे हैं तो वहीं मेरठ में भी सपा, बसपा और आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। तीनों पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

2 of 5
खुशी मनाते सपा-बसपा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फूलपुर में सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने बीजेपी के कौशलेंद्र पटेल को 59613 वोटों से हरा दिया है। फूलपुर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सीट थी।
विज्ञापन

3 of 5
खुशी मनाते सपा-बसपा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
वहीं गोरखपुर में भी भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल को हार का सामना करना पड़ा। यहां सपा के प्रवीण निषाद ने जीत हासिल की है। गोरखपुर में बीजेपी उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल को 21,961 वोटों से हार झेलनी पड़ी है।

4 of 5
खुशी मनाते सपा-बसपा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
जैसा कि सपा के उम्मीदवारों ने सुबह से ही बढ़त बना ली थी। दोपहर बाद तस्वीर लगभग साफ हो गई थी कि दोनों सीटों पर सपा की जीत होगी। उसके बाद सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने शहर के मशहूर स्थान घंटाघर पहुंचकर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को वहां से भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुशी मनाते सपा-बसपा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
उधर, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि फूलपुर व गोरखपुर में भाजपा की करारी हार के लिए खुद भाजपा के घमंडी नेता जिम्मेदार हैं। इस बीच उन्होंने रालोद, सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें