यूपी के बागपत में किसान के बेटे युवराज ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर कामयाबी का परचम लहरा दिया। इंटरमीडिएट की मेरिट में चौथे स्थान पर रहे होनहार का कहना है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और अनुशासन से सफलता के सपने पूरे होते हैं। रोजाना 15 से 16 घंटे पढ़ाई की, टाइम मैनेजमेंट बेहद महत्वपूर्ण रहा। अब सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की तैयारी में जुटना है।