मेरठ के कंकरखेड़ा में सरधना रोड पर ढाबे के सामने सोमवार रात तेज रफ्तार बेकाबू वैन ने तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी वैन चालक सैनिक विहार निवासी कोचिंग सेंटर के ब्रांच मैनेजर विक्रांत (26) को 100 मीटर तक घसीटता ले गया।
इसके बाद आरोपी चालक वैन लेकर भाग गया। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां विक्रांत को अस्पताल मेें मृत घोषित कर दिया गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर वैन चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।