फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों के संग डूबी शादी की खुशियां: गंगनहर में नहाते वक्त हुआ था हादसा, तीसरे दिन फैजान का शव मिला, पसरा मातम

Fri, 27 Sep 2024 01:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
गंगनहर में तलाशते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
सरधना के मोहल्ला घोसियान निवासी किशोर व मेरठ निवासी रिश्तेदार युवक सरधना गंगनहर में नहाते समय डूब गए। दोनों की नहर में डूबने की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। घर में शादी की खुशी का माहौल मातम में बदल गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे युवकों की तलाश कराई जाने लगी। पीएसी के गोताखोरों की टीम बुलाई गई। गुरुवार दोपहर के समय एक युवक फैजान का शव बरामद हुआ, जबकि दूसरे युवक का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नहर में था कम पानी, अंदाजा नहीं था डूब जाएंगे
बुधवार को गंगनहर में पानी कम था। पांचों युवक चलकर दूसरे किनारे जाने लगे। अल्तमश अकेला तैर रहा था। फैजान, शावेज, समीर और इरफान एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे।

तभी उन्हें अचानक लगा कि पानी ज्यादा है, वह डूब सकते हैं। चारों के हाथ छूट गए। अल्तमश, समीर और इरफान को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया, जबकि शावेज और फैजान पानी में समा गए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
किनारे पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
पथरा गईं किनारे बैठे परिजनों की आंखें
बेटों की डूबने की खबर लगते ही दोनों परिवार गंगनहर के किनारे जाकर बैठे गए। बेटों के बचने की दुआ करते रहे। महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था। हर कोई टकटकी लगाए गंगनहर की ओर देख रहा कि कब बेटों के लाैट आने की खबर मिले। लेकिन 36 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद हुए तो परिजनों में कोहराम मच गया। एक का शव गुरुवार दोपहर को भोला झाल से बरामद हुआ तो वहीं दूसरे का शव शुक्रवार सुबह नानू पुल के पास से बरामद किया गया।

बेटी को गोद में लेकर नहर किनारे बैठी रही अलकमा
शावेज की पत्नी अलकमा चार साल की बेटी अलसिबा व छह माह की दूसरी बेटी फातिमा को गोद में लेकर गंगनहर के किनारे बेसुध होकर बैठी रही। नहर की तरफ नजर टिकाए रखी। अलकमा की हालत देख सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला
मातम में बदलीं तीन शादियों की खुशियां
मोहल्ला घोसियान में नूर मोहम्मद के दो पुत्रों और पुत्री की शादी चार दिन के भीतर होनी थी। घर में रिश्तेदार आए हुए थे और जश्न का माहौल था। फैजान और शावेज के गंगनहर में डूबने के साथ ही शादी की खुशियां भी डूब गईं। 

नूर मोहम्मद के बेटे राशिद की बरात बुधवार को मेरठ जानी थी। शुक्रवार को छोटे बेटे की बरात मुजफ्फरनगर जानी थी। शनिवार को बेटी गुलफ्शा की शादी थी। तमाम रिश्तेदार तीनों शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। दोपहर के समय सभी लोग शाम को बरात में जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी गंगनहर में फैजान और शावेज के डूबने की सूचना मिली तो खुशी का माहौल मातम में बदल गया। गमजदा परिजनों ने भारी मन से तीनों शादी स्थगित करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें