मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी राकेश ने शनिवार शाम थाने पर तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि वह बाइक पर पत्नी और बेटे के साथ एक पंप पर पेट्रोल डलवाने गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पेट्रोल पंप पर चले लाठी-डंडे।
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि पेट्रोल कम दिया गया। उसने कर्मचारी राजू से शिकायत की थी। इस पर कर्मचारी ने पीड़ित के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटा गया।
विज्ञापन
3 of 5
पेट्रोल पंप पर विवाद।
- फोटो : amar ujala
उधर, इसी दौरान एक युवक ने मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ युवक आरोपी को पकड़ने का प्रयास करते हुए दिखे। आरोपी मारपीट कर रहा था।
4 of 5
पेट्रोल पंप पर विवाद।
- फोटो : amar ujala
यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी राजू के खिलाफ केस दर्ज किया है।