फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में नंगे हुए चीनी नागरिकों ने मेरठ की सड़क पर दौड़ाई कार, कई घायल

Tue, 18 Sep 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सड़क पर हंगामा करता चाइनीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में दिल्ली रोड पर दो सप्ताह पूर्व नशे में धुत कंटेनर चालक द्वारा पांच लोगों को रौंदने जैसी घटना रविवार रात गढ़ रोड पर होने से बच गई। नशे में धुत चाइना के दो व्यापारियों ने गाइड के साथ गढ़ रोड पर अंधाधुंध फॉर्च्यूनर दौड़ाकर कई वाहनों को टक्कर दे मारी। जिसमें एक व्यापारी के परिवार समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों व्यापारी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में एक्सपोर्ट मीट की जांच करने आए थे। फॉर्च्यूनर में शराब की बोतल के साथ दोनों व्यापारी अर्धनग्न हालत में मिले, जिसको लेकर कई चर्चाएं रहीं। आगे तस्वीरों में देखें चाइनीजों ने कैसे मचाया उत्पात:-
 
विज्ञापन

2 of 8
चीनी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक चाइना के हुनान जुन मिन निवासी जू और सीया मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में मीट की जांच करने आए थे। दोनों विदेशी व्यापारी मंगल पांडे नगर में किराये के मकान में ठहरे हैं। रविवार रात करीब 8:35 बजे ये दोनों व्यापारी अपने गाइड आशीष के साथ मंगल पांडे नगर से फॉर्च्यूनर गाड़ी से निकले थे, जिसे दोनों में से एक चाइना का व्यापारी चला रहा था। गढ़ रोड स्थित रंगोली मंडप के पास फॉर्च्यूनर ने पहले एक कार में टक्कर मारी। इस कार को हिट करने के बाद चालक ने फॉर्च्यूनर को अंधाधुंध दौड़ाना शुरू कर दिया। एक के बाद एक पांच गाड़ियों में फॉर्च्यूनर ने टक्कर मारी। सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर से अपनी पत्नी और बेटी के साथ लौट रहे व्यापारी राजीव रस्तोगी की कार में भी फॉर्च्यूनर के चालक ने जोरदार टक्कर दे मारी। जिसमें राजीव रस्तोगी, उनकी पत्नी शैफाली और बेटी हर्षी तीनों घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 8
फॉर्च्यूनर को उठाकर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गढ़ रोड पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी के अंधाधुंध दौड़ने और कई लोगों को घायल करने की सूचना पर पुलिस ने फॉर्च्यूनर का पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार गाड़ी से दो चीनी नागरिक और स्थानीय युवक मिले। दोनों विदेशी नागरिक अर्धनग्न अवस्था में थे।

4 of 8
नशे में धुत चालक ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी से दोनों विदेशी व्यापारियों और आशीष को उतार लिया। गाड़ी में शराब की बोतल होना बताया गया। इस दौरान एक युवक मोबाइल से उनकी वीडियो बनाने लगा। जिस पर एक व्यापारी ने हाथ मारकर उसका मोबाइल फोन गिरा दिया। जिस पर गुस्साए लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने चाइना के दोनों व्यापारियों समेत तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि लोगों ने फॉर्च्यूनर में हथियार होने की अफवाह उड़ा दी थी। लेकिन गाड़ी से शराब की बोतल ही मिली। 
विज्ञापन

5 of 8
चीनी नागरिक और गाइड - फोटो : अमर उजाला
हिट एंड रन का शिकार हुए लोगों ने कहा कि दिल्ली रोड पर इससे पहले शराब के नशे में धुत एक कंटेनर के ड्राइवर ने पांच लोगों की जान ले ली थी। अब विदेशी लोग भी इस शहर में शराब पीकर लग्जरी गाड़ी को अंधाधुंध चलाएंगे तो क्या होगा। पुलिस जांच करे कि गाड़ी कौन चला रहा था और उसके पास लाइसेंस है भी या नहीं। अगर कोई अनहोनी हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता।
विज्ञापन

6 of 8
हादसे में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चाइना के दोनों व्यापारियों ने करीब दस मिनट तक गढ़ रोड पर उत्पात मचाया। उनकी फॉर्च्यूनर के सामने जो भी आया, उसे टक्कर मारकर ये चाइनीज चिल्ला चिल्लाकर गाड़ी को दौड़ाते रहे। लोगों के अनुसार एक चाइनीज गाड़ी चलाना बताया गया। लोगों में दहशत फैल गई कि आखिर शहर में कौन आ गया। लोगों ने बदमाश होने की सूचना भी पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन

7 of 8
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि चाइना के दोनों व्यापारी और गाइड बताया गया आशीष शराब के नशे हैं। इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हो गई है। इसकी एक रिपोर्ट एलआईयू को भेजकर इनके पासपोर्ट, वीजा और अन्य कागजों की जानकारी मांगी जा रही है। घायल लोगों ने नौचंदी थाने में तहरीर दी है। जिस पर चाइना के इन दोनों व्यापारियों और आशीष के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

8 of 8
गाड़ी की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चीन के नागरिक (व्यापारी) शिया क्वक्षिंग को सोमवार को एसीजेएम न्यायालय-प्रथम ने जमानत पर छोड़ने के आदेश दिए। कोर्ट ने विवेचक को आरोपी का पासपोर्ट थाने में रखने और इस केस में जल्द चार्जशीट देने को भी कहा है। फार्च्यूनर गाड़ी से आरोपी चीनी नागरिक के साथ उसका साथी और गाइड भी पकड़ा गया था। नौचंदी पुलिस ने इन दोनों की गलती न मानकर दोनों को थाने से ही जमानत दे दी। नौचंदी पुलिस के अनुसार इस मामले में चीनी नागरिक शिया क्वक्षिंग के खिलाफ दुर्घटना का मामला पंजीकृत हुआ था। एसीजेएम कोर्ट संख्या-1 में आरोपी को पेश किया गया। जहां अमनदीप पुत्र गुलदीप निवासी बुद्ध विहार गढ़ रोड मेरठ और धन बहादुर पुत्र लाल सिंह निवासी मेरठ की तरफ से आरोपी चीनी नागरिक के पक्ष में जमानतनामा पेश किया गया। अदालत ने जमानती अपराध पाते हुए आरोपी को जमानती दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत ने इस मामले के विवेचना अधिकारी को मौखिक रूप से हिदायत दी कि वह थाने में आरोपी का पासपोर्ट रखे। शीघ्र ही इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाए। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next