फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दादी से मिलने जा रहे दो भाइयों की हो गई मौत से मुलाकात, बस ने मारी टक्कर; बाइक-हेलमेट के उड़े परखच्चे

Fri, 13 Feb 2026 10:34 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मवाना

सार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चश्मदीदों के मुताबिक दुर्घटना इतनी विभत्स थी कि युवकों द्वारा लगाए गए हेलमेट के परखच्चे उड़ गए और बाइक के पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक जा गिरे। बाइक बस के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गई थी जिसे बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खींचकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
1 of 6
यूपी रोडवेज बस ने मारी बाइक सवारों को टक्कर - फोटो : अमर उजाला
यूपी स्थित मवाना-मेरठ मार्ग पर शुक्रवार की शाम गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस और बाइक की भीषण भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मेरठ की आशियाना कॉलोनी के निवासी थे और आपस में चचेरे भाई थे। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि हेलमेट टूट गया और बाइक के पुर्जे भी दूर जा गिरे।
विज्ञापन

2 of 6
हादसे के बाद बाइक का हाल - फोटो : अमर उजाला
दादी से मिलने जा रहे थे आहद और उमर
जानकारी के अनुसार मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी निवासी आहद (20 वर्ष) पुत्र अहसान और उमर (21 वर्ष) पुत्र गुलफाम शुक्रवार शाम बाइक पर सवार होकर मवाना आ रहे थे। मवाना के मिल रोड पर उनकी दादी और ताऊ रहते हैं जिनसे मिलने वे घर से निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंची सामने से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस (यूपी 78 जेएन 7689) से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। बस कोटद्वार जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
बाइक का ये हाल हो गया - फोटो : अमर उजाला
बाइक और हेलमेट के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चश्मदीदों के मुताबिक दुर्घटना इतनी विभत्स थी कि युवकों द्वारा लगाए गए हेलमेट के परखच्चे उड़ गए और बाइक के पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक जा गिरे। बाइक बस के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गई थी जिसे बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खींचकर बाहर निकाला। बस का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर टायर और बाइक घसीटने के लंबे निशान मिले हैं जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि बस चालक ने ब्रेक लगाकर नियंत्रित करने की कोशिश की थी लेकिन तेज रफ्तार के कारण हादसा नहीं बच सका।

4 of 6
बस के नीचे बाइक। - फोटो : अमर उजाला
तो ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
संभावना जताई जा रही है कि बस और बाइक दोनों ही तेज गति में थे। ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से किसी अन्य वाहन के आ जाने के कारण बाइक रोडवेज बस की चपेट में आ गई और बस उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के तुरंत बाद बस में सवार यात्री उतरकर वहां से चले गए और चालक भी फरार हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
परिवार में मचा कोहराम
मृतक आहद अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था और सिलाई का काम करता था। उसके पिता भी सिलाई के कार्य से जुड़े हैं। वहीं उमर भी अविवाहित था और सिलाई का काम करता था। जैसे ही मवाना निवासी उनके ताऊ और परिजनों को सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे। जवान बेटों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया। क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें