मेरठ के गुदड़ी बाजार में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड की सुनवाई गैंगस्टर कोर्ट में चल रहा थी। मुख्य आरोपी हाजी इजलाल समेत 14 आरोपियों की सजा पर आज फैसला होना है।
23 मई 2008 को कोतवाली के गुदड़ी बाजार में सुनील ढाका, पुनित और सुधीर उज्ज्वल की निर्मम तरीके से हत्या कर शवों को बागपत के बिनौली स्थित गंगनगर में फेंका था। इस घटना को लेकर मेरठ और बागपत में छात्रों से लेकर आम जनता में आक्रोश बढ़ गया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी इजलाल की करोड़ों की संपत्ति जब्त की थी। मेरठ कॉलेज के छात्रनेता अमित राणा सहित 37 गवाह बनाए गए थे। सुनील ढाका के भाई अनिल ढाका दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं। वह मुकदमे में वादी हैं।
विज्ञापन
2 of 6
पुनीत गिरी के माता पिता
- फोटो : अमर उजाला
हर तारीख पर आंसू, कभी नहीं भूल पाएंगे
तिहरे हत्याकांड में 16 साल से कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। सुनील ढाका बागपत के ढिकौली गांव, सुधीर उज्ज्वल बागपत के सिरसली गढ़ और पुनीत गिरी परीक्षितगढ़ के खटकी गांव के निवासी थे। कोर्ट में तारीख पर सुनील के भाई अनिल ढाका, सुधीर के भाई सोनू और पुनित के भाई सतीश लगातार आते रहे हैं।
पुनीत के तहेरे भाई अजित वकील हैं, वह तारीख पर सतीश के साथ हर बार जाते हैं। तारीख पर 16 साल पहले घटना को याद करके तीनों परिवार के लोग अक्सर रो पड़ते हैं। वादी अनिल ढाका का कहना है कि आरोपियों ने बड़ी बेहरमी से तीनों युवकों की हत्या की थी। इस वारदात को कभी नहीं भुला पाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
सुधीर उज्जवल
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हत्या, बागपत में मिले थे तीनों के शव
23 मई 2008 में कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में पुनीत गिरी, सुधीर व सुनील ढाका की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद तीनों के शव बागपत जनपद में बालैनी थाना क्षेत्र स्थित हिंडन नदी में क्षत-विक्षत हालत में मिले थे। यह मुकदमा बागपत से मेरठ स्थित कोतवाली थाने में ट्रांसफर हो गया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि तीनों युवकों की हत्या गुदड़ी बाजार में मीट करोबारी हाजी इजलाल व उसके परिवार के लोगों ने की थी।
4 of 6
सुनील ढाका
- फोटो : अमर उजाला
ये बनाए गए थे आरोपी
इस तिहरे हत्याकांड में इजलाल, अफजाल, मेहराज, इसरार, कल्लू उर्फ कलवा, कालू ड्राइवर उर्फ देवेंद्र आहूजा, वसीम, रिजवान, बदरूदीन, परवेज, इजहार, शीबा, माजिद, शम्मी को नामजद किया गया था। बाद में इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी। परवेज नाबालिग था, इसलिए इसका मामला किशोर न्यायालय में चल रहा है। एक आरोपी माजिद की मौत हो चुकी है।
बता दें कि आरोपी रिजवान, मेहराज, सीम, शीबा और बदरूदीन जमानत पर हैं। बाकी सभी आरोपी जेल में हैं। अब मुख्य आरोपी हाजी इजलाल को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
5 of 6
पुनीत गिरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में सामने आई थी ये बड़ी बात
पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया था कि मेरठ कॉलेज की एक युवती की मोहब्बत को लेकर इजलाल ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। जिसको लेकर मेरठ और बागपत में जनाक्रोश भी हुआ था। तभी से मुख्य आरोपी हाजी इजलाल जेल में बंद था।
युवती से थी इजलाल की दोस्ती
पुलिस के मुताबिक, हाजी इजलाल की दोस्ती जिस युवती से थी, उसे लेकर सुनील ढाका, पुनीत गिरी और सुधीर ने आपत्ति जताते थे। इजलाल ने इस युवती से सेटिंग कर तीनों युवक अपने घर गुदड़ी बाजार बुला लिए। जहां इजलाल और उसके भाईयों ने तीनों की हत्या कर दी। युवकों को गोली मारी, छुरे से काटा और फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।