फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा खुलते ही दिखा खौफनाक मंजर, कमरे में पड़ी थी पति-पत्नी व बेटी की लाश, देखें तस्वीरें

Tue, 31 Dec 2019 11:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
घटना के जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को शाम करीब चार बजे का समय था। सुबह से मकान का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजे में लगा ताला तोड़ दिया। इसके बाद जैसे ही उन्होंने कमरे में अंदर जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर मशहूर गायक व उनकी पत्नी और बेटी की लाश पड़ी थी। यह नजारा देखते ही वहां चीख- पुकार मच गई। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
लाल घेरे में गायक अजय पाठक व उनकी बेटी - फोटो : अमर उजाला
मशहूर भजन गायक सहित पत्नी व बेटी की हत्या
शामली जिले की पंजाबी कॉलोनी में मंगलवार शाम को मशहूर भजन गायक अजय पाठक (42 वर्ष) व उनकी पत्नी स्नेहा पाठक और बेटी वसुंधरा पाठक (13 वर्ष) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर में ही पड़े थे।
विज्ञापन

3 of 7
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला
वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद डीएम और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार अजय का बेटा भी गायब बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

4 of 7
गायक अजय पाठक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि मंगलवार शाम को परिजन व पड़ोसी उनके घर के अंदर गए तो तीनों के शव कमरे के अंदर पड़े थे। इस दौरान वहां चीख- पुकार मच गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

5 of 7
गायक अजय पाठक और बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का मानना है कि वारदात काफी देर पहले हो चुकी थी। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं मौके पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हई है।
विज्ञापन

6 of 7
गायक अजय पाठक व बेटे का फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि अजय पाठक परिवार सहित ऊपरी मंजिल पर रहते थे। नीचे की तरफ उनके चाचा दर्शनलाल रहते हैं। बताया गया है कि अजय पाठक को परिवार सहित मंगलवार सुबह करनाल किसी कार्यक्रम में जाना था। सुबह उनके कमरे का बाहर से ताला लगा हुआ देखकर परिजनों ने समझा कि वे करनाल चले गए हैं। परिजनों ने फोन लगाया लेकिन उनका फोन नहीं लग पाया। इस दौरान उनकी गाड़ी भी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटना की जानकारी देते एसपी विनीत कुमार - फोटो : अमर उजाला
वहीं शाम को करीब चार बजे परिजनों ने शक होने पर कमरे का ताला तोड़कर देखा तो तीनों के शव अंदर पड़े हुए थे। अजय पाठक छह भाइयो में सबसे छोटे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें