फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ ट्रिपल मर्डर केस: ताजा हुए जख्म, वो काला दिन कभी भूल नहीं पाएंगे परिजन, रूह कंपाने वाली थी ये वारदात

Wed, 15 Feb 2023 06:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
हाजी इजलाल - फोटो : अमर उजाला
उस काले दिन को मृतकों के पीड़ित परिजन कभी भूल नहीं पाते हैं। एक बार फिर से उनके जख्म ताजा हो गए हैं। तीनों युवकों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी हाजी इजलाल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इस मामले में इजलाल समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था। 

मेरठ में हत्या, बागपत में मिले थे तीनों के शव
23 मई 2008 में कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में पुनीत गिरी, सुधीर व सुनील ढाका की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद तीनों के शव बागपत जनपद में बालैनी थाना क्षेत्र स्थित हिंडन नदी में क्षत-विक्षत हालत में मिले थे। यह मुकदमा बागपत से मेरठ स्थित कोतवाली थाने में ट्रांसफर हो गया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि तीनों युवकों की हत्या गुदड़ी बाजार में मीट करोबारी हाजी इजलाल व उसके परिवार के लोगों ने की थी।
विज्ञापन

2 of 6
मृतक युवकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ये बनाए गए थे आरोपी
इस तिहरे हत्याकांड में इजलाल, अफजाल, मेहराज, इसरार, कल्लू उर्फ कलवा, कालू ड्राइवर उर्फ देवेंद्र आहूजा, वसीम, रिजवान, बदरूदीन, परवेज, इजहार, शीबा सिरोही, माजिद, शम्मी को नामजद किया गया था। बाद में इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी। परवेज नाबालिग था, इसलिए इसका मामला किशोर न्यायालय में चल रहा है। एक आरोपी माजिद की मौत हो चुकी है। 

बता दें कि हत्यारोपी में रिजवान, मेहराज, सीम, शीबा सिरोही और बदरूदीन जमानत पर हैं। बाकी सभी आरोपी जेल में हैं। अब मुख्य आरोपी हाजी इजलाल को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

3 of 6
पुनीत गिरी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में सामने आई थी ये बड़ी बात 
पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया था कि मेरठ कॉलेज की एक युवती की मोहब्बत को लेकर इजलाल ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। जिसको लेकर मेरठ और बागपत में जनाक्रोश भी हुआ था। तभी से मुख्य आरोपी हाजी इजलाल जेल में बंद था।

4 of 6
मेरठ पुलिस, Meerut police - फोटो : अमर उजाला
शीबा सिरोही से थी इजलाल की दोस्ती 
पुलिस के मुताबिक, हाजी इजलाल की दोस्ती शीबा सिरोही से हुई थी। इस पर सुनील ढाका, पुनीत गिरी और सुधीर ने आपत्ति जता दी है। इजलाल ने शीबा से सेटिंग कर तीनों युवक अपने घर गुदड़ी बाजार बुला लिए। जहां आरोपियों ने तीनों की हत्या कर दी। युवकों को गोली मारी, छुरे से काटा और फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

5 of 6
अदालत। - फोटो : amar ujala
पीड़ित परिवार कर रहा इंसाफ की मांग
पीड़ित परिवार की ओर से लगातार आरोपी को सजा दिलाने के लिए गवाही कराई जा रही थी। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 12 साल से अधिक जेल में बंद बंदियों को जमानत देने की बात कही गई थी। इसी आधार पर मुख्य आरोपी इजलाल के अधिवक्ता ने दो महीने पहले जमानत की अर्जी हाईकोर्ट में लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली में सतर्क हुई पुलिस
इजलाल की जमानत होने की जानकारी लगने पर कोतवाली क्षेत्र में माहौल गर्मा गया है। जिसको देखते हुए कोतवाली क्षेत्र में पुलिस सतर्क हो गई है। इजलाल के आने के बाद वहां पर कोई विवाद न हो जाए। इसको लेकर पुलिस अलर्ट है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि हाईकोर्ट से जमानत इजलाल को मिल गई। अब वह जेल से बाहर आ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें