फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस है कि सुधरती नहीं, न गाड़ी में सीट बेल्ट, न बाइक पर हेलमेट, इन्हें नहीं नियमों की परवाह

Thu, 07 Nov 2019 06:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
polic, traffic ruless - फोटो : अमर उजाला
यातायात माह में शहर में दुपहिया व चौपहिया वाहनों पर सख्ती बढ़ गई है। लोगों में जागरूकता लाने के लिए ट्रैफिक विभाग हर कोशिश कर रहा है। कुछ दिन पहले पुलिस ने गांधीगिरी भी की। ट्रैफिक नियमों को फॉलौ न करने वालों को फूलों की माला पहनाईं और गुलाब के फूल दिए। बावजूद इसके खुद पुलिस विभाग के कर्मचारी ही नियम तोड़ते दिखाई दे रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
polic, traffic ruless - फोटो : अमर उजाला
दरअसल पुलिसकर्मी ही अभियान की गंभीरता को समझने के लिए तैयार नहीं हैं। आखिर कौन इन पुलिसकर्मियों को फूल देगा। ताकि वह भी नियमों का सख्ती से पालन करें।

 
विज्ञापन

3 of 7
police, traffic ruless - फोटो : अमर उजाला
1 नवंबर को जोर-शोर के साथ यातायात माह का शुभारंभ हुआ। टीमें बनीं और सड़कों पर सख्ती शुरू हो गई। चालान काटे जा रहे हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन पुलिसकर्मी ही इस अभियान की हवा निकाल रहे हैं।

4 of 7
police, traffic ruless - फोटो : अमर उजाला
दुपहिया वाहनों पर वर्दी के रौब में बिना हेलमेट घूम रहे पुलिसकर्मियों को किसी का डर नहीं दिख रहा। ड्यूटी के दौरान भी गाड़ी चलाते वक्त सीटबेल्ट का प्रयोग नहीं करते हैं। जिस तरह ट्रैफिक विभाग ने आम जनता को फूल देकर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। वैसे ही इन पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी का अहसास कराया जाना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन

5 of 7
police, traffic ruless - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में एसपी ट्रैफिक ने कमिश्नरी स्थित चौराहे पर यातायात नियम तोड़ने वालों को ट्रैफिक पुलिस के साथ मालाएं पहनाईं। ट्रैफिक पुलिस के इस अभियान में थाना पुलिस और महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

6 of 7
police, traffic ruless - फोटो : अमर उजाला
शहर के 14 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने अभियान चलाया। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रहे 32 ई-रिक्शा और 28 टेंपो सीज किए गए। इसके अलावा 374 चालान हुए, जिसमें बिना हेलमेट, दुपहिया वाहनों पर मोबाइल फोन से बात, काली फिल्म लगे चौपहिया वाहन निशाने पर रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
police, traffic ruless - फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है कि नियम सभी के लिए बराबर हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें