फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में ट्रैक्टर मार्च: समस्याओं को लेकर BKU का हल्ला बोल, मेरठ कमिश्नरी के गेट पर प्रशासन ने जड़ा ताला

Fri, 09 Aug 2024 02:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
भाकियू का हल्ला बोल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला जा रहा है। मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं की ओर से कमिश्नरी का घेराव कर किसानों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाया गया। मेरठ में किसान ट्रैक्टरों में सवार होकर कंकरखेड़ा और गंगानगर की ओर से कमिश्नरी पहुंचे। इसी तरह सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में भी भाकियू कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाली गई, इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन साैंपा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
भाकियू - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कमिश्नरी पहुंचे। इस दौरान ट्रैक्टर को पुलिस ने रोकने का भी प्रयास किया जिसे लेकर किसानों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।
विज्ञापन

3 of 7
भाकियू - फोटो : अमर उजाला
एक सिपाही के द्वारा किसान को थप्पड़ मारने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए, इसे लेकर हंगामा भी हुआ। बाद में सभी ट्रैक्टरों को कमिश्नर कार्यलय की ओर जाने दिया गया।

4 of 7
भाकियू - फोटो : अमर उजाला
मेरठ काॅलेज के सामने धरना स्थल पर किसान एकत्र हुए। यहां खडोली की पार्टी की ओर से रागिनी कार्यक्रम कभी आयोजन किया गया। किसान ट्रैक्टरों में डीजे लगाकर कमिश्नरी पहुंचे। चारों ओर ट्रैक्टर के ही हॉर्न की आवाज और डीजे का ही शोर रहा। दोपहर बाद किसानों की पंचायत शुरू होगी।
विज्ञापन

5 of 7
बिजनाैर में भाकियू की यात्रा - फोटो : अमर उजाला
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा प्रकाश चौक पर पहुंचेगी। किसान सुबह नौ बजे से ही राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर एकत्र होने शुरू हो गए। सुबह 10 बजे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा शुरू की गई। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत यात्रा में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 7
बिजनाैर में भाकियू की यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में आज सुबह से ही भाकियू कार्यकर्ता सुबह से ही मार्च की तैयारियों में जुट गए। वहीं ट्रैक्टरों का काफिला शहर की सड़कों से निकला तो कई जगह जाम की स्थति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भाकियू - फोटो : अमर उजाला
बिजनाैर में भारतीय किसान यूनियन टिकट की तिरंगा यात्रा  में शामिल ट्रैक्टरों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट में प्रवेश किया। हालांकि पुलिस ने किसानों को बहुत रोकने का प्रयास किया। किसने और पुलिस के बीच खूब धक्का मुक्की हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें