बारिश
- फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर कीचड़, मच्छरों का प्रकोप
लगातार बारिश के कारण मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत समेत सभी जिलों में जगह-जगह कीचड़ हो गई है। सड़कों पर भी जलभराव, कीचड़ और गंदगी नजर आ रही है। वहीं मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में मलेरिया फैलने की आशंका जताई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि लोग अपने घरों में पानी एकत्रित न होने दें। मच्छरों से बचना चाहिए।