मंदिर में पूजा कर जीत की दुआ करते सौरभ चौधरी के माता पिता
- फोटो : Amar Ujala Meerut
पदक से चूके सौरभ, एक और उम्मीद अभी बाकी
शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल की एकल स्पर्धा में भले ही सौरभ चौधरी पदक से चूक गए हों, लेकिन उनके पास अभी एक और मौका पदक जीतने का है। क्वालीफिकेशन राउंड में सौरभ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली रैंक हासिल करने के बाद सौरभ फाइनल में सातवें स्थान पर रहे।
मेरठ व सहित देशवासियों को निराशा जरूर हुई, लेकिन 27 जुलाई को मिक्स इवेंट में उनके पास एक और पदक जीतने का मौका होगा, जिसमें वह भारतीय महिला शूटर मनु भाकर के साथ निशाना साधेंगे।