फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में आते ही देवबंदी उलमा के निशाने पर आईं सांसद नुसरत जहां, पढ़ें कब-कब उठे विवाद

Tue, 08 Oct 2019 02:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
नुसरत जहां ने अभिनय के साथ-साथ जैसे ही राजनीति में कदम रखा तो वे उलमा के निशाने पर आ गईं। वहीं दुर्गा अष्टमी के दौरान नुसरत कोलकाता में पूजा-अर्चना कर रही थीं कि देवबंद में बैठे उलमा और धर्मगुरु फिर से आगबबूला हो गए। यहां तक कि नुसरत को नाम बदलने की नसीहत भी दे डाली। आगे जानें आखिर नुसरत जहां पर कब-कब नाराज हुए धर्मगुरु: -  
 
 
विज्ञापन

2 of 7
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
सांसद नुसरत को चुनाव नामांकन के दौरान पश्चिमी परिधानों में अपनी सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर चारों ओर से सवालों ने घेर लिया। धर्मगुरुओं और देवबंदी उलमा ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताते हुए उनकी खूब आलोचना भी की। हालांकि, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की और फोटो पर उठ रहे विवाद को दरकिनार करते हुए सांसद के रूप में शपथ ली। 

 
विज्ञापन

3 of 7
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
इसी दौरान नुसरत उस वक्त सवालों के घेरे में आ गईं जब उनके बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की चर्चा हुई। इस दौरान धर्मगुरुओं ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान भी धर्मगुरुओं ने उनके इस फैसले और गैर इस्लामिक शादी को गलत बताया। हालांकि नुसरत ने किसी विवाद की परवाह न करते हुए निखिल जैन के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की। उन्होंने अपनी शादी की ढेर सारी तस्वीरें अपने फैन्स के लिए भी शेयर कीं।

4 of 7
नुसरत जहां - फोटो : social media
संसद में शपथ समारोह के दौरान भी वह देवबंदी उलमाओं के निशाने पर आ गईं। टीएमसी की सांसद नुसरत जहां के साड़ी, सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर शपथ लेने पर धर्मगुरुओं में बहस छिड़ गई। यहां तक कि इस दौरान देवबंदी उलमाओं ने उनके खिलाफ फतवा तक जारी कर डाला। 
विज्ञापन

5 of 7
नुसरत जहां - फोटो : ANI
दुर्गा अष्टमी के दौरान नवदुर्गा पूजा करने के दौरान नुसरत जहां पर मुस्लिम धर्मगुरु फिर एक बार आग बबूला हो गए। नुसरत जहां के दुर्गा पूजा करने को लेकर सोमवार को इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के उपाध्यक्ष मौलाना मुफ़्ती असद कासमी ने कहा कि नुसरत जहां गैर मजहबी काम क्यों कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Nusrat Jahan - फोटो : ANI
नुसरत बंगाल के उस परिवेश में पलीं-बढ़ी हैं जहां सिर पर दुपट्टा रखकर पांच वक्त की नमाज भी होती है, तो वहीं नवरात्रि के मौके पर दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन भी किया जाता है। यह पहली बार नहीं है जब नुसरत किसी गैर मजहबी कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। इससे पहले भी वह गणेश चतुर्थी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजनों का हिस्सा बन चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
दुर्गा पूजा के दौरान नुसरत जहां ने कहा कि मैंने सभी के लिए सुख और शांति की प्रार्थना की है। गैर मजहबी कार्यक्रमों में शामिल होने पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि मैं विवादों से परेशान नहीं होती। सभी त्यौहारों को सेलिब्रेट करने का ये मेरा अपना अंदाज है। मैं हर धर्म का सम्मान करती हूं और सभी धार्मिक कार्यक्रमों को एन्ज्वाय करती हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें